गुजरात हाईकोर्ट में भी फैला कोरोना, 7 कर्मी और सिपाही संक्रमित, परिसर बंद करना पड़ा

गांधीनगर। कोरोना-महामारी के तेजी बढ़ते मामलों के बीच अब गुजरात हाईकोर्ट परिसर में भी संक्रमण फैल गया है। जिसके चलते हाईकोर्ट परिसर को 10 जुलाई तक के लिए बंद कर दिया गया है। न्यूज़ एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक, हाईकोर्ट रजिस्ट्री के 6 कर्मचारी और विजिलेंस विभाग के कांस्टेबल वायरस की चपेट में आ गए। यह पता चलने पर परिसर में मौजूद वकीलों एवं अन्य कर्मचारियों के बीच हड़कंप मच गया।

Recommended Video

    Coronavirus India: देश में मरीजों की संख्या 7 लाख के पार, 22,752 नए केस | वनइंडिया हिंदी
    कोरोना मरीज मिलने पर हाईकोर्ट परिसर बंद

    कोरोना मरीज मिलने पर हाईकोर्ट परिसर बंद

    हाईकोर्ट परिसर को खाली करवाया गया। स्वास्थ्य विभाग की ओर से परिसर को सैनिटाइज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई। बताया जा रहा है कि, हाईकोर्ट को सैनिटाइज करने के लिए ही 10 जुलाई तक के लिए बंद रखने का फैसला लिया गया है।

    कोरोना से गुजरात में अब तक 1,979 मौतें

    कोरोना से गुजरात में अब तक 1,979 मौतें

    राज्य में कोरोना से अब तक 1,979 लोगों की मौत हो चुकी है। बीते 24 घंटों में यहां संक्रमण के 778 नए मामले सामने आए। जिसके बाद गुजरात में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 37,636 हो गए। स्‍वास्‍थ्‍य विभाग के अनुसार इनमें से 26,744 मरीज स्‍वस्‍थ भी हो चुके हैं। इसके अलावा सक्रिय मरीजों की तादाद 8900 से ज्यादा है।

    राज्य के आधे से ज्यादा मरीज अहमदाबाद से

    राज्य के आधे से ज्यादा मरीज अहमदाबाद से

    किसी एक शहर में कोरोना के सर्वाधिक मामले देखे जाएं तो वो है- अहमदाबाद। अकेले अहमदाबाद में राज्य के आधे से भी ज्यादा मामले दर्ज हुए हैं। राज्य के कुल 37,636 में से 22262 मामले अकेले यहीं सामने आए। यहां 1499 संक्रमितों की मौत भी चुकी है। इसके बाद दूसरे नंबर पर सूरत शहर है, जहां 6 हजार से ज्यादा मामले दर्ज किए जा चुके हैं। वडोदरा में भी अब तक 2701 लोग कोरोना संक्रमित मिले।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+