गुजरात हाईकोर्ट ने अहमदाबाद नगर निगम को सुनाई खरी-खोटी, कहा- आदेशों की हो रही है अनदेखी
अहमदाबाद, मई 04: गुजरात उच्च न्यायालय ने आज अहमदाबाद नगर निगम (एएमसी) को कोविड अस्पतालों में विभिन्न श्रेणियों के बेड की उपलब्धता का रियल टाइम अपडेट प्रदान करने के लिए एक ऑनलाइन डैशबोर्ड पेश करने के लिए कहा है। चीफ जस्टिस विक्रम नाथ और जस्टिस भार्गव डी कारिया की खंडपीठ ने कहा, "हम राज्य सरकार और निगम के रवैये से बहुत व्यथित हैं। इस न्यायालय द्वारा पारित आदेशों की पूरी तरह से अनदेखी की जा रही है।

गुजरात हाईकोर्ट ने कहा कि, पिछले तीन आदेशों से, हम रीयल टाइम अपडेट के मुद्दे का उल्लेख कर रहे हैं] लेकिन आज तक, राज्य या निगम द्वारा इसे लेकर कुछ भी नहीं किया गया है। खंडपीठ के सामने अहमदाबाद नगर निगम की ओर से पेश वकील मिहिर जोशी ने बताया कि एएसएनए (अहमदाबाद हॉस्पिटल्स एंड नर्सिंग होम्स एसोसिएशन) की वेबसाइट दिन में दो बार उपलब्धता का डेटा अपडेट करती है, उसे नगर निगम की आधिकारिक वेबसाइट के साथ जोड़ा गया है।
अधिकारियों की ओर से पेश की गईं रिपोर्ट पर असंतोष जताते हुए चीफ जस्टिस ने कहा कि केवल दिन में दो बार किया जा रहा है। क्या नगर निगम इसे रीयल टाइम आधार पर पेश नहीं कर सकती है? अन्य निगम, जो अहमदाबाद नगर निगम से बहुत छोटे हैं, उनकी वेबसाइटों पर रीयल टाइम डेटा उपलब्ध है। अहमदाबाद नगर निगम क्यों पीछे है? हम रीयल टाइम अपडेट्स के साथ सभी अस्पतालों की पूरी जानकारी एक डैशबोर्ड पर चाहते हैं। जब भी किसी मरीज को भर्ती किया जाए, खाली बेड भरा हुआ दिखे। जैसे ही मरीज को छुट्टी दी जाए, एक रिक्ति जोड़ दी जाए। ऑक्सीजन किल्लत पर दिल्ली HC की केंद्र को फटकार, कहा- बताएं क्यों ना चलाएं आपके खिलाफ अवमानना का केस
गुजरात में पिछले 24 घटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 12820 नए मामले सामने आए। 11999 लोग डिस्चार्ज हुए और 140 लोगों की मौत हुई है। कुल मामले 6,07,422 हैं। कुल 4,52,275 डिस्चार्ज हुए। सक्रिय मामले 1,47,499 हैं। कुल 7,648 मौतें हुईं हैं। कुल टीकाकरण 1,25,73,211 हुआ।












Click it and Unblock the Notifications