GSHSEB 2021: 10वीं के रिपीटर्स का रिजल्ट गुजरात बोर्ड ने किया जारी, अपनी कॉपी यहां से डाउनलोड करें
अहमदाबाद। गुजरात सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन बोर्ड (GSHSEB) ने जुलाई में हुई 10वीं की रिपीटर परीक्षा के नतीजे आज घोषित कर दिए हैं। इस बारे में बोर्ड ने नॉटिफिकेशन जारी कर स्टूडेंट्स को बताया। स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं। इसके लिए result.gseb.org विजिट करना होगा।
Recommended Video

बोर्ड की ओर से कहा गया कि, परीक्षा के लिए उपस्थित हुए स्टूडेंट्स जीएसईबी रिजल्ट देखने के लिए अभी आधिकारिक वेबसाइट result.gseb.org पर जा सकते हैं और इसी से प्रिंट/कॉपी डाउनलोड भी कर सकते हैं। बाद में मार्कशीट स्कूलों को भेजी जाएगी, जिसकी तारीख बोर्ड द्वारा बाद में घोषित की जाएगी। बता दिया जाए कि, बीते जुलाई के महीने में परीक्षा के लिए कुल 3,26,505 पंजीकृत उम्मीदवारों में से 2,98,817 ने परीक्षा दी थी।
बोर्ड द्वारा जारी नोटिस के अनुसार, कुल 30,012 ने जीएसईबी एसएससी पुनरावर्तक परीक्षा उत्तीर्ण की है, जो 10.04 के उत्तीर्ण प्रतिशत को चिह्नित करती है। बोर्ड के नॉटिफिकेशन में बताया गया कि, स्टूडेंट्स अपने जीएसईबी एसएससी रिपीटर्स के रिजल्ट 2021 को आधिकारिक वेबसाइट से या नीचे दिए गए सीधे लिंक से देख सकते हैं।
डायरेक्ट लिंक: जीएसईबी एसएससी रिपीटर्स रिजल्ट 2021

- आप अपना रिजल्ट देखने के लिए ये स्टेप्स फॉलो करेंगे तो जीएसईबी एसएससी रिपीटर्स रिजल्ट चेक कर डाउनलोड कर सकते हैं...
1. जीएसईबी रिजल्ट की आधिकारिक वेबसाइट
result.gseb.org के होम पेज पर आएं।
2. यहां आप अपना 7 अंकों का सीट नंबर दर्ज करें और 'गो' पर क्लिक करें।
3. आपका जीएसईबी रिजल्ट स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा
4. इसे डाउनलोड कर सकते हैं। आॅफलाइन देखने के लिए एक प्रिंटआउट भी ले सकते हैं।
12वीं में 27.83% स्टूडेंट्स् पास हुए थे
इस सप्ताह की शुरुआत में,बोर्ड ने कक्षा 12 की जनरल स्ट्रीम 'रिपीटर' एग्जाम के रिजल्ट घोषित किए थे। तब एग्जाम के लिए उपस्थित हुए 1,14,193 छात्रों में से, 31,785 छात्र पास हुए। कुल मिलाकर 27.83% उत्तीर्ण हुए। उसके बाद आज यानी कि, मंगलवार को अपनी वेबसाइट पर बोर्ड ने 10वीं के रिजल्ट भी घोषित कर दिए हैं।












Click it and Unblock the Notifications