गुजरात सरकार ने चीन-बांग्लादेश समेत इन देशों से आने वाले यात्रियों के लिए RT-PCR अनिवार्य किया

अहमदाबाद। कोरोना महामारी के प्रकोप से बचने के लिए गुजरात में सरकार ने विदेश से आने वाले यात्रियों के लिए आरटी-पीसीआर टेस्ट अनिवार्य कर दिया है। हालांकि, इन देशों में अमेरिका नहीं है। इन देशों की सूची में जो शामिल हैं, वे हैं चीन, बांग्लादेश, दक्षिण अफ्रीका, न्यूजीलैंड, जिम्बाब्वे, ब्राजील, ब्रिटेन, मॉरीशस, बोत्सवाना आदि। साथ ही यूरोप के देशों को भी इस सूची में रखा गय है। सरकार के नॉटिफिकेशन में कहा गया है कि, उपरोक्त सूची में बताए गए देशों के एयरपोर्ट से कोई राज्य के हवाई अड्डों पर उतरेगा तो उसे आरटी-पीसीआर टेस्ट कराना होगा।

Gujarat Govt mandates RT-PCR testing for travellers, know the countries list

दरअसल, चीन वो देश है जहां कोरोनावायरस का संक्रमण सबसे पहले फैला। अमेरिका समेत कई पश्चिमी देशों ने कोरोना के लिए चीन को ही जिम्मेदार ठहराया था। हालांकि, डब्ल्यूएचओ ने इस तथ्य को झुठला दिया। अब चीन में कोरोना नियंत्रण में हैं, लेकिन उसके नागरिकों को पश्चिमी देशों में अब भी चेकिंग कराकर एंट्री दी जा रही है। अमेरिका ने अपनी हालिया लिस्ट में भारत को वरीयता देते हुए 'कोरोना के खतरे' वाले यात्रियों की सूची से हटा दिया, लेकिन पाकिस्तान को 'संभावित खतरा' वाली सूची में ही रखा है। डब्ल्यूएचओ भारतीय वैक्सीन को आपातकाल में इस्तेमाल कराने की मंजूरी भी दे चुका है।

हालांकि, यूरोप के कुछ देशों में भारतीयों को अभी कई प्रक्रिया से गुजरना पड़ रहा है। ऐसे समय में गुजरात सरकार द्वारा आरटी-पीसीआर परीक्षण अनिवार्य करना अच्छा कदम बताया जा रहा है। एक ध्यान देने वाली यह भी है कि, गुजरात सरकार ने हांगकांग से राज्य के हवाई अड्डों पर उतरने वाले यात्रियों के लिए आरटी-पीसीआर परीक्षण अनिवार्य कर दिया है।

Gujarat Govt mandates RT-PCR testing for travellers, know the countries list

देश में वैक्सीन की 121 करोड़ खुराकें दी जा चुकीं
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से आज बताया गया कि, भारत में कोरोनावायरस से बचाव के लिए लोगों को अब तक वैक्सीन की 121.06 डोज दी जा चुकी हैं। वहीं, संक्रमण का कुल आंकड़ा 3.4 करोड़ तक पहुंच चुका है। जिसमें से रिकवरी के मामले 33988797 हैं। पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के कारण 400 से ज्‍यादा लोगों की कोरोना से मौत हुई। इसी के साथ अब तक कुल 467933 मौतें हो चुकी हैं। वहीं, कल पूरे दिन में 73,58,017 लोगों को वैक्सीन के डोज दिए गए। इसी के साथ कुल वैक्सीनेशन 1,21,06,58,262 तक पहुंच गया। जिसमें अकेले गुजरात में 70 लाख से ज्यादा लोगों का वैक्सीनेशन हो चुका है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+