Gujarat सरकार ने PMJAY के तहत बीमा कवर किया दोगुना, जानिए बड़ा अपडेट
Gujarat News: प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (PMJAY) को लेकर गुजरात से बड़ी अपडेट सामने आई है। गुजरात सरकार ने प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजन के तहत बीमा कवर की राशि को दोगुना कर दिया है। अब इस योजना के तहत लाभार्थियों को 5 लाख की जगह 10 लाख रुपए का बीमा कवर मिलेगा।
प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री ऋषिकेश पटेल ने मीडिया से बातचीत के दौरान इस बात की जानकारी दी। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि इस नए कवर का लाभ लाभार्थियों को 11 जुलाई से मिलने लगेगा।

मीडिया से बात करते हुए स्वास्थ्य मंत्री ऋषिकेश पटेल ने कहा कि इस फैसले से राज्य के लगभग 1.78 करोड़ आयुष्मान भारत कार्ड धारकों को फायदा होगा।
उन्होंने कहा कि पीएमएवाई के तहत लाभार्थियों को राज्य के दो हजार सरकारी अस्पतालों और 795 निजी अस्पतालों में मुफ्त चिकित्सा इलाज की सुविधा मिलेगा। आकाशवाणी संवाददाता की रिपोर्ट है कि पीएमएवाई के तहत गुजरात में 39 लाख से अधिक दावे प्राप्त हुए हैं।
दावों की संख्या के मामले में राज्य देश में पांचवें स्थान पर है और पीएमएवाई के तहत अब तक निपटाए गए दावों की राशि के मामले में राज्य ने दूसरा स्थान हासिल किया है। राज्य में अब तक 2800 करोड़ से अधिक के दावों का निपटान किया जा चुका है।












Click it and Unblock the Notifications