गुजरात सरकार का दावा- अब 1 दिन में कोरोना के सिर्फ 1,871 नए मरीज मिले, 25 लोगों की जान गई

अहमदाबाद। गुजरात सरकार की ओर से बताया गया कि, राज्य में पिछले 24 घंटों के दरम्यान कोरोना के 1,871 नए मामले सामने आए। वहीं, पूरे गुजरात में महज 25 लोगों की मृत्यु दर्ज की गई। हालांकि, श्मशान घाट एवं कब्रिस्तानों पर काफी संख्या में शवों की अंत्येष्टि की गई। राज्य सरकार का कहना है कि, गुजरात में बीते रोज 5,146 लोग डिस्चार्ज हुए। यानी कि, 1,871 नए मरीजों की तुलना में लगभग तीन गुना मरीज ठीक हुए। यदि आंकड़ों पर भरोसा किया जाए तो यह वाकई राहत की बात है। क्योंकि, गुजरात में इससे कुछ समय पहले तक रोज सामने आ रहे मामलों की संख्या 18 हजार के आंकड़े को भी पार कर गई थी।

gujarat covid news

2,16,71,123 कोरोना टेस्ट किए जा चुके
स्वास्थ्य विभाग की ओर से बताया जा रहा है कि, राज्यभर में अब तक कोरोना वैक्सीन के 1,69,00,663 डोज दिए जा चुके हैं। साथ ही 2,16,71,123 कोरोना टेस्ट किए जा चुके हैं। जिनमें से 8,07,388 कोरोना पॉजिटिव आए और बाकी सब के सैंपल निगेटिव। अब तक कुल डिस्चार्ज की संख्या 7,62,270 बताई गई है। वहीं, मौतों का आंकड़ा 9,815 बताया जा रहा है।

gujarat covid news

रिकवरी रेट 94.4%
सक्रिय कोरोना मरीजों की बात की जाए तो सरकारी आंकड़े 35,403 हैं। जिनमें से 6,175 अहमदाबाद, 5,724 वडोदरा, 3,569 सूरत एवं शेष अन्य जिलों से हैं। राज्य की रिकवरी रेट 94.4% है।

gujarat covid news

वे जिले जहां सर्वाधिक मामले दर्ज हुए
2,35,078 अहमदाबाद
1,40,677 सूरत
74,805 वडोदरा
56,600 राजकोट
34,323 जामनगर
24,167 मेहसाणा
21,153 भावनगर
20,466 गांधीनगर
19,452 जूनागढ़
13,361 बनासकांठा
12,270 कच्छ

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+