Gujarat: अंकलेश्वर में स्क्रैप गोडाउन में भीषण आग, मची अफरा-तफरी, देखें VIDEO
Gujarat Fire Breaks Out: गुजरात के अंकलेश्वर में एक स्क्रैप गोडाउन में भीषण आग लगने की घटना सामने आई है। इस आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे आसपास के इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना की जानकारी मिलते ही अंकलेश्वर डी.पी.एम.सी. के तीन फायर फाइटर्स तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और आग पर काबू पाने की कार्रवाई शुरू की।
प्राथमिक जांच में पता चला है कि राष्ट्रीय हाईवे नंबर 48 के पास स्थित एक गोडाउन में बड़े पैमाने पर रासायनिक कचरा जमा था, जिसके कारण आग ने तेजी से विकराल रूप लिया। यह घटना इसलिए चिंताजनक है क्योंकि प्रशासन नियमित रूप से राष्ट्रीय हाईवे के पास स्थित स्क्रैप गोडाउन की जांच करता है, फिर भी ऐसी घटनाएं बार-बार हो रही हैं।

स्थानीय लोगों ने मांग की है कि ऐसे गोडाउन के लिए कड़े नियम और नियमित निगरानी की व्यवस्था की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी दुर्घटनाएं रोकी जा सकें। फायर अधिकारी चिराग गढवी ने कहा, "स्थिति अभी नियंत्रण में है और अभी तक किसी भी प्रकार की हानि या घायलों की सूचना नहीं है।"
यह भी पढ़ें Guatemala Bus Accident: ग्वाटेमाला में भीषण सड़क हादसा, 51 लोगों की मौत, कई घायल












Click it and Unblock the Notifications