Gujarat Exit Poll: बंगाल की CPM सरकार की बराबरी गुजरात में करने जा रही BJP: रविशंकर प्रसाद
रविशंकर प्रसाद ने दावा किया है कि गुजरात में भारतीय जनता पार्टी बंगाल की सीपीएम सरकार की बराबरी करने जा रही है, भाजपा फिर से सत्ता में वापसी करने जा रही है।

Gujarat Exit Poll: वरिष्ठ भाजपा नेता रविशंकर प्रसाद ने कहा कि 27 साल बाद फिर से भाजपा की वापसी हो रही है, यह भारत के लोकतांत्रिक इतिहास की बहुत बड़ी घटना है। अगर इसे ऐतिहासिक नजरिए से देखें तो बंगाल के सीपीएम सरकार की बराबरी होने जा रही है, लिहाजा यह बहुत बड़ी घटना है। सत्ता विरोधी लहर की बात करें तो यह गुजरात में नहीं होती है, सत्ता विरोधी लहर नहीं होने की रविशंकर प्रसाद ने तीन बड़ी वजहें गिनाई हैं।
रविशंकर प्रसाद ने कहा कि मोदी जी ने लंबे समय तक गुजरात में काम किया है। अब वह देश के लिए काम कर रहे हैं, जिसकी दुनियाभर में चर्चा हो रही है। अमेरिका के राष्ट्रपति, फ्रांस के राष्ट्रपति प्रधानमंत्री मोदी को अपना दोस्त बताते हैं और कहते हैं कि हम साथ काम करेंगे। भारत की नई प्रतिष्ठा दुनियाभर में मोदी जी की वजह से स्थापित हो रही है। गुजरात की बात करें तो साबरमती का रिवरफ्रंट दुनिया के 4-5 रिवर फ्रंट में से एक है। नर्मदा का पानी सौराष्ट्र के गांव में पहुंचा है।
भाजपा के वरिष्ठ नेता ने कहा कि गुजरात आईटी सेक्टर में स्टार्टअप के हब के रूप में आगे बढ़ रहा है। बड़ौदा में एयरबस का जहाज बन रहा है। जब इस तरह से विकास के काम होते हैं तो जनता देखती है। सोमनाथ से केदारनाथ, काशी विश्वनाथ से राम जन्मभूमि का विकास लोगों के सामने है। सनातन, सुशासन और सुरक्षा की जब सोच बनती है तो इस तरह के नतीजे सामने आते हैं।
रविशंकर प्रसाद ने कहा कि मैं इस बात को अस्वीकार नहीं करता हूं कि 2017 में पटेल समाज में थोड़ा असंतोष था। लेकिन सरकार ने असंतोष का समाधान किया। जो नेता भटक गए थे आज वह हमारे साथ हैं। हम हर समाज को साथ लेकर आगे बढ़ रहे हैं। मैं कहना चाहता हूं कि हमे गर्व है कि हमारे पास नरेंद्र मोदी जैसा अंतरराष्ट्रीय स्तर का नेता है। उनका सिर्फ नाम ही नहीं, उनकी मेहनत, ईमानदारी, संकल्प हर किसी को पता है।
-
तमिलनाडु के लिए BJP का घोषणापत्र जारी, महिलाओं को हर महीने ₹2000, तीन FREE गैस सिलेंडर और ब्याज-मुक्त लोन -
Rajya Sabha Deputy Chairman Election: 17 अप्रैल को होगा राज्यसभा के उपसभापति चुनाव, फिर बाजी मारेंगे हरिवंश? -
Nari Shakti Vandan Act क्या है? BJP ने सांसदों को जारी किया व्हिप, कांग्रेस ने सर्वदलीय बैठक की मांग -
Asha Bhosle: कौन होगा आशा भोसले का उत्तराधिकारी? किसको मिलने वाली है अरबों की संपत्ति, दो नाम रेस में सबसे आगे -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
16 की उम्र में आशा भोसले ने लता दीदी के सेक्रेटरी से की शादी, पति ने घर से निकाला, RD Burman ने थामा हाथ -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश












Click it and Unblock the Notifications