परिवार में 12 लोग, लेकिन मिला सिर्फ 1 वोट वो भी खुद का, चुनाव हारने पर खूब रोया प्रत्याशी

अमहदाबाद। गुजरात में हुए ग्राम पंचायत चुनाव-2021 के परिणाम ने कई प्रत्याशियों के पैरों तले जमीन खिसका दी। एक ग्राम पंचायत तो ऐसी है, जहां चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशी को अपने परिवार के लोगों का भी वोट नहीं मिला। उसके परिवार में 12 लोग थे, लेकिन उसे सिर्फ एक वोट मिला, वह भी खुद का। इस हार के बाद वह रोने लगा। वहीं, इस घटना के वक्त मौजूद लोगों ने दांतों तले उंगलियां दबा लीं।

गुजरात के ग्राम पंचायत चुनाव परिणाम

गुजरात के ग्राम पंचायत चुनाव परिणाम

जिस प्रत्याशी के परिवार में 12 लोग थे और फिर भी उसे सिर्फ एक वोट मिला..इसका पता चलने पर सोशल मीडिया यूजर्स उसके बारे में जानने की कोशिश करने लगे। द् टाइम्स आॅफ इंडिया ग्रुप के पोर्टल के मुताबिक, उस प्रत्याशी का नाम संतोष हलपति है, जो कि छरवाला गांव का कहना वाला है। वह गांव का सरपंच (ग्राम प्रधान) बनना चाहता था। युवा जोश में उसने चुनाव का पर्चा भर दिया। उसके बाद खुद प्रचार भी करवाया। गांव में लोगों ने उसे वोट देने का आश्वासन दिया। ऐसे में उससे अपनी जीत की उम्मीद लगी थीं। हालांकि, जब वह मंगलवार को काउंटिंग सेंटर पर पहुंचा और रिजल्ट घोषित होने का इंतजार करने लगा..तो पता चला कि उसे मात्र एक वोट मिला..वो भी खुद का।

लोग देखकर हैरान रह गए

लोग देखकर हैरान रह गए

अब सरपंच के प्रत्याशी संतोष का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें वह बहुत दुखी दिखाई दे रहा है। एक ग्रामीण ने कहा कि, जब छरवाला गांव का चुनाव परिणाम घोषित हुआ तो संतोष काउंटिंग सेंटर पर ही फफरकर रोने लगा। उसके रोने के कारण वहां भीड़ जमा हो गई। लोगों ने उसे शांत कराया और कहा कि हार-जीत तो लगी रहती है। हालांकि, बहुत से लोग इस बात से हैरान थे कि, उसे सिर्फ एक वोट मिला है।

काफी देर तक फफकता रहा संतोष

काफी देर तक फफकता रहा संतोष

काफी देर रोने के बाद लोगों ने उसे समझाकर घर भेजा। उसका कहना था कि, "मेरे परिवार में 12 लोग हैं, लेकिन ये (चुनाव परिणाम) बता रहे हैं कि मुझे सिर्फ एक वोट मिला है और वह भी खुद का।" उसने कहा, "अगर अपने ही परिवार के 12 वोट भी मिलते तो मुझे इतना दुख नहीं होता।"

Recommended Video

    Rahul Gandhi का Modi Govt से सवाल, कब शुरु होगी वैक्सीन की Booter Dose ? | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+