Gujarat Elections: साइकिल पर गैस सिलेंडर लेकर वोट डालने निकले कांग्रेस MLA परेश धनानी, कही ये बात
Gujarat Election 2022: अमरेली सीट पर वोटिंग के बीच कांग्रेस प्रत्याशी परेश धनानी का एक वीडियो सामने आया हैं। वीडियो में धनानी वोट डालने के लिए घर से साइकिल पर गैस सिलेंडर लेकर निकले हैं।
Gujarat Assembly Election 2022 1st Phase: गुजरात विधानसभा चुनाव 2022 के पहले चरण के लिए आज वोटिंग जारी है। इस बीच अमरेली से कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार परेश धनानी (Paresh Dhanani) बड़े ही अनोखे अंदाज में वोट डालने के लिए घर से निकले। उनका एक वीडियो भी सामने आया है, जो अब क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया है। दरअसल, कांग्रेस उम्मीदवार परेश धनानी वोट डालने के लिए साइकिल पर निकले, वो भी गैस सिलेंडर लेकर।
Recommended Video

समाचार एजेंसी एएनआई ने कांग्रेस उम्मीदवार परेश धनानी का वीडियो जारी किया है। इस वीडियो में परेश धनानी वोट डालने के साइकिल पर गैस सिलेंडर लेकर घर से निकलते है। इस दौरान उनके साथ और भी लोग साइकिल सिलेंडर लेकर जाते हुए दिखाई दे रहे है। आपको बता दें कि उन्होंने ईंधन के बढ़ते दामों को लेकर बीजेपी पर सरकार पर निशाना साधने के लिए कांग्रेस उम्मीदवार परेश धनानी ने ऐसा किया। बता दें कि साइकिल से कांग्रेस प्रत्याशी परेश धनानी अमरेली पहुंचे और अपना वोट डाला।
कांग्रेस उम्मीदवार परेश धनानी ने कहा, 'बीते 27 साल में BJP ने भय और स्वार्थ की दीवार के बीच राज्य को गुलाम बनाने की साजिश की है। सरकारी विफलताओं के कारण गुजरात में मंदी, महंगाई, बेरोजगारी प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। इन समस्याओं से मुक्ति पाने के लिए मैंने आज मतदान किया है और मुझे भरोसा है कि पूरा गुजरात भी वोट करेगा तथा सत्ता परिवर्तन होगा। कांग्रेस आएगी और फिर से खुशहाली छाएगी।
परेश धनानी चौथी बार अमरेली विधानसभा सीट से मैदान में हैं और जीत हासिल करने की कोशिश में हैं। हालांकि, इस बार उनके लिए यह मुकाबला आसान नहीं होगा, जब पाटीदार आरक्षण को लेकर आंदोलन फीका पड़ गया है। भाजपा ने इस सीट से अपने जिला इकाई प्रमुख कौशिक वेकारिया को मैदान में उतारा है, तो वहीं आप ने रवि धनाणी को टिकट दिया है।












Click it and Unblock the Notifications