गुजरात चुनाव: BJP के 4 बार के विधायक जय नारायण व्यास बेटे के साथ कांग्रेस में शामिल

Gujarat Assembly Election 2022: गुजरात में सियासी मौसम बदलने लगा है। एक पार्टी को छोड़कर दूसरे पार्टी में नेताओं का जाने का सिलसिला अभी भी जारी है। हाल ही में बीजेपी को छोड़ने वाले 4 बार के विधायक और पार्टी के वरिष्ठ नेता जय नारायण व्यास ने अपने बेटे के साथ कांग्रेस का दामन थाम लिया है।

Recommended Video

    Gujarat Election 2022 : क्यों Congress में शामिल हुए Jai Narayan Vyas ? | वनइंडिया हिंदी |*Politics
    Gujarat Election 2022

    वरिष्ठ नेता जय नारायण व्यास कांग्रेस में शामिल

    गुजरात विधानसभा चुनाव से पहले 4 बार के विधायक और बीजेपी के वरिष्ठ नेता जय नारायण व्यास ने कांग्रेस पार्टी ज्वाइन कर ली है। व्यास ने इस महीने में बीजेपी पार्टी को छोड़ दिया था, जिसके बाद अब उन्होंने कांग्रेस का दामन थाम लिया है। सोमवार को अपने बेटे समीर व्यास के साथ उन्होंने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली। व्यास ने निजी कारणों का हवाला देते हुए 5 नवंबर को भाजपा छोड़ दी थी।

    मल्लिकार्जुन खड़गे का बीजेपी पर हमला

    अहमदाबाद में सोमवार को कांग्रेस दफ्तर में पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राजस्थान के मुख्यमंत्री-गुजरात पार्टी प्रभारी अशोक गहलोत की मौजदूगी में हाथ को थाम लिया। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए खड़गे ने कहा कि राज्य में बदलाव लाने के बजाय, उन्होंने (बीजेपी) सीएम बदल दिया, और छह साल में तीन सीएम बदले गए। इसका मतलब है कि उन्होंने (भाजपा सरकार) राज्य में कोई काम नहीं किया है।

    गलत प्रचार करने का लगाया आरोप

    उन्होंने आगे कहा कि गुजरात में बीजेपी के राष्ट्रीय नेता वार्ड दर वार्ड घूम रहे हैं। 27 साल के शासन के बाद भी पीएम, केंद्रीय एचएम और उनके अन्य राज्यों के सीएम यहां आ रहे हैं और लोगों को गुमराह करते हुए भड़काऊ भाषण दे रहे हैं। खड़गे ने बीजेपी पर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा द्वारा कांग्रेस के खिलाफ गलत प्रचार किया जा रहा है। हमारे कार्यक्रमों के खिलाफ, हमारे नेताओं के खिलाफ बहुत सी बातें कही जा रही हैं। ये चुनाव हमारे नेता यहां नहीं लड़ रहे, ये चुनाव तो गुजरात की जनता का चुनाव है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+