Gujarat Election 2022 : पहले फेज में 60.20 फीसद वोटिंग, 788 उम्मीदवारों की किस्मत EVM में कैद हुई

गुजरात विधानसभा चुनाव 2022 के लिए आज पहले चरण का मतदान हुआ। 89 सीटों पर 60.20 फीसद से अधिक वोटिंग हुई। 788 उम्मीदवारों की किस्मत EVM में कैद हुई। 5 दिसंबर को दूसरे फेज की वोटिंग। वोटों की गिनती 8 दिसंबर को की जाएगी।

LIVE Gujarat Assembly Election 2022 1st Phase | गुजरात विधानसभा चुनाव पहले चरण की वोटिंग: गुजरात विधानसभा चुनाव के पहले चरण में आज वोट डाले गए। वोटिंग सुबह 8 बजे से शुरू हो गई है। पहले चरण के तहत 89 विधानसभा सीटों पर मतदान हुआ। कुल 788 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। इनमें से 339 उम्मीदवार निर्दलीय अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। मतदान को लेकर चुनाव आयोग की तरफ से सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किए गए। दूसरे चरण का मतदान 5 दिसंबर को होगा और 8 दिसंबर को वोटों की गिनती के साथ ही तय हो जाएगा कि गुजरात में अगली सरकार किस पार्टी की बनेगी। पढ़िए, गुजरात विधानसभा चुनाव से जुड़े सभी अपडेट।

Gujarat Election 2022

LIVE Feed
Dec 01, 2022, 8:04 PM IST

पहले फेज में 60.20 फीसद मतदान

निर्वाचन आयोग के अधिकारियों ने बताया है कि पहले फेज में गुजरात विधानसभा की 89 सीटों पर ओवरऑल लगभग 60.20 प्रतिशत वोटिंग हुई।
Dec 01, 2022, 6:47 PM IST

788 उम्मीदवारों की किस्मत EVM में कैद हुई

गुजरात विधानसभा चुनाव 2022 के लिए 89 सीटों पर 57 फीसद से अधिक मतदान की सूचना है। थोड़ी देर में चुनाव आयोग आधिकारिक आंकड़े और मतदान प्रतिशत की जानकारी देगा। कई मतदान केंद्रों पर चुनाव उपकरण सील करने की तस्वीरें सामने आई हैं।
Dec 01, 2022, 6:03 PM IST

अहमदाबाद में प्रधानमंत्री मोदी का रोड शो

गुजरात में एक ओर जहां पहले चरण का मतदान अंतिम दौर में है, तो दूसरी ओर भाजपा के सबसे बड़े ब्रांड और नेता प्रधानमंत्री मोदी ने अहमदाबाद में रोड शो निकालकर लोगों से भाजपा उम्मीदवारों के पक्ष में मतदान करने की अपील की।
Dec 01, 2022, 5:55 PM IST

शाम पांच बजे तक करीब 57 फीसद मतदान

गुजरात विधानसभा चुनाव 2022 में पहले चरण में शाम पांच बजे तक 56.88 फीसद मतदान हुआ है।
Dec 01, 2022, 5:04 PM IST

नवसारी से बीजेपी उम्मीदवार पीयूष पटेल का आरोप है कि उन पर कुछ लोगों ने हमला किया। इस दौरान उनके चार-पांच वाहन क्षतिग्रस्त हुए हैं।
Dec 01, 2022, 4:49 PM IST

वहीं बीजेपी चीफ जेपी नड्डा ने कहा कि गुजरात का चुनाव भाजपा के पक्ष में जा रहा है। राज्य में प्रधानमंत्री मोदी के लिए बहुत प्यार है। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने गुजरात में विकास का काम किया है।
Dec 01, 2022, 4:00 PM IST

गुजरात चुनाव में दोपहर तीन बजे तक 48.48% वोटिंग हुई।
Dec 01, 2022, 3:41 PM IST

गुजरात में वोटिंग की रफ्तार थोड़ी धीमी नजर आ रही।
Dec 01, 2022, 3:28 PM IST

वहीं दूसरी ओर पीएम मोदी ने गुजरात के कलोल में रोड शो किया।
Dec 01, 2022, 3:11 PM IST

गिर सोमनाथ जिले के मधुपुर जंबूर में पर सिद्दी समुदाय के मतदाताओं ने अपना वोट डाला।
Dec 01, 2022, 2:50 PM IST

तापी में सबसे ज्यादा मतदान हुआ है।
Dec 01, 2022, 2:02 PM IST

1 बजे तक 34.48% मतदान

गुजरात चुनाव में पहले चरण के तहत 89 विधानसभा सीटों पर दोपहर 1 बजे तक गुजरात में 34.48 फीसदी मतदान
Dec 01, 2022, 1:59 PM IST

संवेदनशील पोलिंग बूथ की निगरानी

अभी तक किसी अप्रिय घटना की खबर नहीं है, हम वेबकास्टिंग के जरिए संवेदनशील मतदान केंद्रों की निगरानी कर रहे हैं- राजकोट के कलेक्टर अरुण महेश
Dec 01, 2022, 1:57 PM IST

राजकोट में 26% वोटिंग

राजकोट के कलेक्टर अरुण महेश ने बताया- काफी उत्साह से मतदान कर रहे हैं लोग, राजकोट जिले में दोपहर 12 बजे तक हुई 26 फीसदी वोटिंग
Dec 01, 2022, 1:54 PM IST

12 बजे तक राजकोट में 26% मतदान

गुजरात चुनाव में पहले चरण के तहत राजकोट जिले में दोपहर 12 बजे तक 26 फीसदी मतदान, शाम 5 बजे तक डाले जाएंगे वोट
12 बजे तक राजकोट में 26% मतदान
Dec 01, 2022, 1:29 PM IST

104 वर्षीय रामजी ने डाला वोट

गुजरात चुनाव में सभी के लिए मिसाल बने 104 साल के बुजुर्ग रामजी भाई, पोलिंग बूथ पर जाकर डाला अपना वोट
104 वर्षीय रामजी ने डाला वोट
Dec 01, 2022, 1:13 PM IST

मतदान केंद्र पर स्वास्थ्य बूथ

जूनागढ़ जिले में मतदान केंद्र पर लगाया गया स्वास्थ्य बूथ, मतदाताओं को मिल रही है स्वास्थ्य परीक्षण की सुविधा
मतदान केंद्र पर स्वास्थ्य बूथ
Dec 01, 2022, 1:11 PM IST

दृष्टिहीन मतदाताओं ने डाला वोट

गुजरात चुनाव में सुरेंद्र नगर जिले के पोलिंग बूथ पर दृष्टिहीन मतदाताओं ने डाला अपना वोट, स्याही का निशान दिखाकर लोगों से की मतदान की अपील
Dec 01, 2022, 12:28 PM IST

शादी से पहले वोट डालने पहुंचा शख्स

प्रफुल्लभाई मोरे ने आज शादी से पहले तापी में अपना वोट डाला, लोगों से भी की बड़ी संख्या में वोट डालने की अपील
Dec 01, 2022, 12:27 PM IST

आप प्रत्याशी ने डाला वोट

गुजरात: AAP प्रत्याशी अल्पेश कथीरिया ने सूरत में अपना वोट डाला।
Dec 01, 2022, 12:08 PM IST

स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने डाला वोट

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने भावनगर के हनोल में डाला अपना वोट, कड़ी सुरक्षा के बीच जारी है 89 सीटों पर मतदान
Dec 01, 2022, 11:59 AM IST

सुबह 11 बजे तक 18.95 फीसदी वोटिंग

गुजरात विधानसभा चुनाव में पहले चरण के तहत 89 सीटों पर सुबह 11 बजे तक 18.95 फीसदी मतदान
Dec 01, 2022, 11:52 AM IST

गुजरात की जनता डबल इंजन वाली सरकार के लिए मतदान कर रहे है, हर समुदाय के लोग मतदान कर रहे हैं और हम पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएंगे- दर्शना जरदोश
Dec 01, 2022, 11:51 AM IST

केंद्रीय मंत्री दर्शना जरदोश ने सूरत के पोलिंग बूथ पर डाला वोट, शाम 5 बजे तक होगा पहले चरण की 89 सीटों पर मतदान
Dec 01, 2022, 11:37 AM IST

इस बार हम अपना ही रिकॉर्ड तोड़ेंगे और नया रिकॉर्ड बनाएंगे, गुजरात में फिर भाजपा की सरकार बनेगी- केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया
Dec 01, 2022, 11:36 AM IST

मेरे गांव हनोल के लोगों का हमेशा विकास की राजनीति में विश्वास रहा है, मैं देख रहा हूं कि गुजरात की जनता का भरोसा बीजेपी पर बढ़ा है- केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया
Dec 01, 2022, 11:11 AM IST

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने भावनगर जिले के हनोल गांव में वोट डालने से पहले ग्रामीणों से की बातचीत
Dec 01, 2022, 11:10 AM IST

राजकोट के पूर्व शाही परिवार के सदस्य मांधातासिंह जडेज ठाकोर साहब और कादंबरी देवी ने राजकोट में डाला अपना वोट
Dec 01, 2022, 11:06 AM IST

क्रिकेटर रवींद्र जडेजा के पिता अनिरुद्धसिंह जडेजा और बहन नैना जडेजा ने जामनगर के पोलिंग बूथ पर डाला अपना वोट
Dec 01, 2022, 11:05 AM IST

भारतीय जनता पार्टी के नेता और केंद्रीय मंत्री पुरुषोत्तम रूपाला ने अमरेली के पोलिंग बूथ पर डाला अपना वोट
READ MORE

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+