गुजरात चुनाव: नवसारी में BJP उम्मीदवार पर हमला, कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर आरोप

वांसदा विधानसभा से प्रत्याशी पीयूष पटेल पर देर रात हमला हुआ। वांसदा के झरी गांव में अज्ञात लोगों उनपर और उनकी कार पर हमला किया। कार में तोड़फोड़ की गई है। बीजेपी नेता घायल हैं। नवसारी में 01 दिसंबर को मतदान हो रहा है।

Gujarat Assembly Election 2022: गुजरात विधानसभा चुनाव-2022 के पहले चरण के मतदान से पहले नवसारी जिले की वांसदा विधानसभाक्षेत्र से गुजरात विधानसभा चुनाव लड़ रहे भाजपा उम्मीदवार पीयूष पटेल पर अज्ञात लोगों ने कथित तौर पर हमला किया। पीयूष पटेल वांसदा के झरी गांव में थे, जब बदमाशों ने उनकी कार में तोड़फोड़ की। हमले में उनके सिर में चोट लग गई। भाजपा ने कांग्रेस उम्मीदवार अनंत पटेल के समर्थकों पर हमले का आरोप लगाया है।

BJP candidate from Vansda

घटना की रिपोर्ट वांसदा थाने में दर्ज की गई है। वांसदा थाने के बाहर पीयूष पटेल के समर्थकों ने कांग्रेस पार्टी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। घटना बुधवार देर रात की है।

वांसदा गुजरात के 182 विधानसभा क्षेत्रों में से एक है। यह नवसारी जिले का हिस्सा है और अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारों के लिए आरक्षित है। पहले चरण के मतदान के तहत वांसदा गुजरात सीट पर भी वोटिंग हो रही है।

गुजरात में पहले चरण में 89 सीटों पर हो रही है वोटिंग

गुजरात विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान गुरुवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सुबह आठ बजे शुरू हुआ। कच्छ, सौराष्ट्र और दक्षिण गुजरात के 19 जिलों में फैले 89 निर्वाचन क्षेत्रों में आज मतदान हो रहा है। वोटिंग शाम 5 बजे तक होगी। पहले चरण के लिए चुनावी मैदान में 788 उम्मीदवार हैं।

राजनीतिक दलों के भाग्य का फैसला आज 2 करोड़ से अधिक मतदाता करेंगे। कुल 2,39,76,670 मतदाता हैं। मतदाताओं 1,24,33,362 पुरुष, 1,1,5,42,811 महिलाएं और 497 तीसरे लिंग के हैं। 4 लाख से अधिक पीडब्ल्यूडी मतदाता वोट डालने के पात्र हैं। लगभग 9.8 लाख वरिष्ठ नागरिक मतदाता (80+) और लगभग 10,000 मतदाता जो 100 और उससे अधिक हैं, मतदान करने के पात्र हैं।

गुजरात में एक और पांच दिसंबर को दो चरणों में मतदान होने जा रहा है। वोटों की गिनती आठ दिसंबर को होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+