Gujarat Election 2022: गुजरात में पहले चरण में 167 उम्मीदवार आपराधिक छवि के, AAP पहले नंबर पर

Gujarat Election 2022: गुजरात विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी का सीधा मुकाबला कांग्रेस और आम आदमी पार्टी से है। गुजरात में दो चरण में चुनाव होगा। पहले चरण का मतदान 1 दिसंबर को होगा जबकि दूसरे चरण का मतदान 5 दिसंबर को होगा। पहचे चरण की बात करें तो 89 सीटों पर कुल 788 उम्मीदवार मैदान में हैं। अहम बात यह है कि इसमे से 167 उम्मीदवारों के खिलाफ आपराधिक मामले हैं। यही नहीं 167 में से 100 उम्मीदवारों के खिलाफ गंभीर अपराध के केस दर्ज हैं। इन लोगों के खिलाफ हत्या और बलात्कार जैसे आरोप हैं।

आप ने सर्वाधिक आपराधिक छवि के उम्मीदवारों को दिए टिकट

आप ने सर्वाधिक आपराधिक छवि के उम्मीदवारों को दिए टिकट

असोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स ने गुरुवार को जो रिपोर्ट सामने आई है उसमे यह जानकारी सामने आई है। आम आदमी पार्टी की बात करें तो आप सभी 89 सीटों में से 88 सीटों पर पहले चरण में मतदान पर है। आम आदमी पार्टी ने सर्वाधिक आपराधिक मामलों से जुड़े उम्मीदवारों को टिकट दिया है। आम आदमी पार्टी ने सर्वाधिक 30 फीसदी आपराधिक छवि के उम्मीदवारों को टिकट दिया है, इन लोगों के खिलाफ बलात्कार, हत्या, अपहरण, शोषण का केस दर्ज है।

कांग्रेस और भाजपा में कितने आपराधिक छवि के उम्मीदवार

कांग्रेस और भाजपा में कितने आपराधिक छवि के उम्मीदवार

कांग्रेस की बात करें तो वह सभी 89 सीटों पर चुनाव लड़ रही है और पार्टी ने पहले चरण में हर सीट पर उम्मीदवारों को उतारा है। कांग्रेस के 20 फीसदी उम्मीदवार आपराधिक छवि के हैं, जिनके खिलाफ केस दर्ज है। इन लोगों के खिलाफ गंभीर अपराध से जुड़े केस दर्ज हैं। सत्ताधारी भाजपा की बात करें तो पार्टी पहले चरण में भाजपा सभी 89 सीटों पर चुनाव लड़ रही है और उसमे से 12 फीसदी उम्मीदवारों के खिलाफ गंभीर अपराध के मामले हैं।

पिछले चुनाव से तुलना

पिछले चुनाव से तुलना

सभी पार्टी के उम्मीदवारों की तुलना करें तो वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में पहले चरण में हुए मतदान में 15 फीसदी उम्मीदवार ऐसे थे जिनके खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज थे, जबकि 8 फीसदी के खिलाफ गंभीर अपराध के मामले दर्ज थे। इस साल 21 फीसदी उम्मीदवार पहले चरण में आपराधिक छवि के हैं, जबकि 13 फीसदी के खिलाफ गंभीर अपराध से जुड़े मामले दर्ज हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+