गुजरात में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा सवा 2 लाख पार, 24 घंटे में मिले 1223 नए मरीज, अब तक 4 हजार से ज्यादा मौत

अहमदाबाद। गुजरात में कोरोना संक्रमितों का कुल आंकड़ा सवा 2 लाख पार हो गया है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, अब तक यहां 2,25,304 मरीज पाए जा चुके हैं, जिनमें से 2 लाख से ज्यादा ठीक भी हो चुके हैं। वहीं, मृतकों का आंकड़ा 4 हजार से ज्यादा हो गया है। कोरोना से यहां अब तक 4,148 मौतें हो चुकी हैं। बीते बीते 24 घंटे में ही 1223 नए मरीज मिले। वहीं 13 मरीजों ने दम तोड़ दिया। राज्य के जिस जिले में ज्यादा मरीज मिल रहे हैं, वो है - अहमदाबाद।

gujarat covid-19 update today: the number of the total corona patients reaches 2,25,304

Recommended Video

    Coronavirus in India: पिछले 24 घंटे में 3005 नए केस दर्ज, 442 लोगों की गई जान | वनइंडिया हिंदी

    अहमदाबाद जिले में एक दिन के दरम्यान सबसे ज्यादा 266 नए कोरोना मरीज मिले हैं। अकेले अहमदाबाद में अब तक 40 हजार से ज्यादा संक्रमित मिल चुके हैं। वहीं, दूसरे नंबर पर चल रहे सूरत जिले में 194, वडोदरा जिले में 168, राजकोट में 129, गांधीनगर में 56, भावनगर में 35 और दाहोद में 30 संक्रमितों की पहचान हुई। वहीं, शुक्रवार को सर्वाधिक 8 लोगों की मौत भी अहमदाबाद शहर में दर्ज की गई। सूरत जिले की बात की जाए, तो यहां 3 कोरोना मरीजों ने दम तोड़ा। इसके अलावा बनासकांठा व पंचमहाल जिले में एक-एक मरीज की मौत हुई।

    gujarat covid-19 update today: the number of the total corona patients reaches 2,25,304

    पोर्टल के मुताबिक, राज्य में अब 13627 सक्रिय कोरेना मरीज हैं। जिनमें से 71 वेंटिलेटर पर हैं जबकि 13556 की हालत स्थिर है। वहीं, शुक्रवार को एक दिन में 1403 मरीजों ने कोरोना को मात दी। चिकित्सकों की मानें तो यह लगातार 8वां दिन है, जब कोरोना को मात देने वाले मरीजों की संख्या नए मरीजों से ज्यादा है। यानी, यह दर बनी रहनी चाहिए। कुछ इसी तरह कोरोना से रिकवर हुए लोगों की तादाद बढ़ रही है। राज्य में अब तक 2 लाख 7 हजार 529 लोग कोरोना से रिकवर हुए हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+