अहमदाबाद के बाद राजकोट सिविल अस्पताल के बाहर भी कोरोना मरीजों से भरी एंबुलेंस की कतार लगीं

राजकोट। गुजरात के अहमदाबाद, सूरत, वडोदरा और राजकोट शहरों में कोरोना महामारी का प्रकोप ज्‍यादा है। गुजरात के ज्‍यादातर कोरोना मरीज इन्‍हीं शहरों से सामने आ रहे हैं। यहां अहमदाबाद स्थित एशिया के सबसे बड़े सिविल हॉस्पिटल में भी एंबुलेंस के खड़े होने की जगह नहीं बची। ऐसे में अस्‍पताल के बाहर ही एंबुलेंस की गाडि़यों की लंबी कतारें लग रही हैं। यही हाल राजकोट के सिविल अस्पताल का भी हो चला है। यहां भी कोरेाना संक्रमित मरीजों को ले जाने वाली एम्बुलेंस की अस्पताल के बाहर लंबी कतार नजर आ रही हैं।

Gujarat COVID 19: Ambulances seen in a long queue outside Civil Hospital in Rajkot

सक्रिय कोरोना मरीजों की बात की जाए तो अहमदाबाद में यह संख्‍या 18,092 हो गई है। दूसरे नंबर पर सूरत है, जहां 11,367 सक्रिय मामले हैं। इसके अलावा राजकोट में 4,600 और वडोदरा में 4,677 सक्रिय मरीज हैं। पूरे गुजरात का आंकडा देखें तो 55398 लोग वर्तमान में कोरोना ने जकड रखे है। जबकि, कुल संक्रमितों का आंकडा 4 लाख होने वाला है।

इन जिलों में सर्वाधिक मामले दर्ज किए गए
98,513 अहमदाबाद
85,446 सूरत
41,652 वडोदरा
34,962 राजकोट
14,985 जामनगर
11,137 गांधीनगर
9,684 मेहसाणा
8,757 भावनगर
6,954 जूनागढ़
6,169 पाटणं
5,927 बनासकांठा
5,845 कच्‍छ

Gujarat COVID 19: Ambulances seen in a long queue outside Civil Hospital in Rajkot

कोरोना से इन जिलों में ज्‍यादा मौतें
2,593 अहमदाबाद
1,269 सूरत
317 वडोदरा
289 राजकोट
119 गांधीनगर
79 भावनगर
53 पाटण

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+