कांग्रेस में मेरी स्थिति नए नवेले दूल्हे जैसी, जिसकी नसबंदी करा दी गई: हार्दिक पटेल
गांधीनगर, 14 अप्रैल: गुजरात में साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले पाटीदार समाज के बड़े नेता और प्रदेश कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष हार्दिक पटेल ने खुलकर अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए पार्टी पर जमकर निशाना साधा है। कांग्रेस पर भड़कते हुए हार्दिक पटेल ने यहां तक कह दिया कि पार्टी में उनकी स्थिति उस दूल्हे जैसी है, जिसकी नसबंदी करा दी गई है। कांग्रेस पर अपनी अनदेखी का बड़ा आरोप लगाते हुए हार्दिक ने कहा, "मुझे पीसीसी की किसी भी मीटिंग में बुलाया नहीं जाता है, कोई भी फैसला लेने से पहले वे मुझसे कोई सलाह मशविरा नहीं किया जाता है, तो इस पोस्ट का क्या मतलब है?"

कई दफा अपनी पीड़ा जाहिर कर चुके पाटीदार नेता एक बार फिर कांग्रेस में खुद को नजरअंदाज किए जाने पर बयान दिया है। इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक कांग्रेस पर उन्होंने अनदेखा करने का आरोप लगाते हुए कहा, "पार्टी में मेरी स्थिति एक नए नवेले दूल्हे के जैसे है, जिसकी नसबंदी से करा दी गई है।" अपने बयान में हार्दिक पटेल ने कहा, "मुझे पीसीसी की किसी भी बैठक में बुलाया नहीं जाता है, कोई भी फैसला लेने से पहले वे मुझसे सलाह नहीं लेते हैं, तो इस पोस्ट का क्या मतलब है?" हार्दिक ने आगे कहा, "हाल ही में उन्होंने 75 नए महासचिवों और 25 नए उपाध्यक्षों की घोषणा की, क्या उन्होंने मुझसे सलाह भी ली, कि हार्दिक भाई, क्या आपको लगता है कि सूची से कोई मजबूत नेता गायब है?"
हार्दिक पटेल का यह बयान उस वक्त आया है, जब हाल ही में उनको पाटीदार आरक्षण आंदोलन मामले में सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। कई बार अपनी ही पार्टी पर निशाना साध चुके पाटीदार नेता ने इस बार खुलकर कांग्रेस पर अनदेखी का आरोप लगाया है। पिछले चुनावों से पहले गुजरात की बीजेपी सरकार के खिलाफ एक सफल आंदोलन का नेतृत्व करने वाले हार्दिक इससे पहले अपनी नाराजगी जाहिर कर चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications