निकाय चुनाव में हार के बाद गुजरात कांग्रेस के अध्यक्ष अमित चावड़ा ने दिया इस्तीफा
गांधीनगर। गुजरात में पंचायत चुनाव के नतीजों के बीच कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अमित चावड़ा और नेता प्रतिपक्ष परेश धनानी ने पार्टी में अपने पदों से इस्तीफा दे दिया है। खबर है कि कांग्रेस हाईकमान ने इन इस्तीफों को मंजूर भी कर लिया है। आपको बता दें कि इस्तीफों का ये सिलसिला पंचायत चुनाव के नतीजों के बीच शुरू हुआ है। नतीजों में कांग्रेस पार्टी एक बुरी हार की तरह बढ़ रही है। ऐसे में नैतिकता से हार की जिम्मेदारी लेते हुए इन नेताओं ने अपने पद से इस्तीफा दिया है।आपको बता दें कि स्थानीय निकाय चुनाव में कांग्रेस की हार के बाद ही अमित चावड़ा और परेश धनानी ने इस्तीफे की पेशकश कर दी थी।

Recommended Video
नतीजे उम्मीदों के विपरीत हैं- अमित चावड़ा
अपने इस्तीफे की पेशकश करते हुए अमित चावड़ा ने कहा है कि गुजरात में स्थानीय निकाय चुनाव के नतीजे हमारी उम्मीदों के एकदम विपरीत रहे हैं। हम जनता के जनादेश को स्वीकार करते हैं। मैं यहां पार्टी अध्यक्ष के रूप में हार स्वीकार करता हूं। हम लोगों के लिए काम करना जारी रखेंगे।
पंचायत चुनाव में बीजेपी ने दर्ज की जीत
आपको बता दें कि गुजरात में पंचायत चुनाव के नतीजों में बीजेपी ने एक बार फिर बाजी मार ली है। वहीं कांग्रेस को बुरी तरह हार का मुंह देखना पड़ा है। बीजेपी ने गुजरात में हाल ही में 6 महानगर पालिका के चुनाव में प्रचंड जीत दर्ज की थी। इस शानदार जीत के एक हफ्ते के बाद ही बीजेपी ने इन चुनावों में भी जीत दर्ज की है।












Click it and Unblock the Notifications