'मुसलमान ही कांग्रेस को बचा सकते हैं..', गुजरात में बोला उम्मीदवार, BJP ने कहा- यह तुष्टिकरण
gujarat politics news: गुजरात विधानसभा चुनाव 2022 के प्रचार में जोर-शोर से जुड़े राजनेताओं में कई ने विवादास्पद बयानबाजी की है। गुजरात के सिद्धपुर से कांग्रेस के उम्मीदवार चंदन ठाकोर ने कहा कि, कांग्रेस को मुसलमान ही बचा सकते हैं।' उनके इस बयान पर सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने आपत्ति जताते हुए इसे 'तुष्टिकरण' की राजनीति करार दिया है।

गुजरात के सिद्धपुर से कांग्रेसी उम्मीदवार चंदन ठाकोर के बयान का जिक्र करते हुए भाजपा ने कांग्रेस पर 'तुष्टिकरण' के लिए तीखा हमला बोला है, बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा है कि यह कांग्रेस की दूषित राजनीति है। पूनावाला ने लिखा- 'खुलेआम! मुस्लिम तुष्टीकरण...यह कोई संयोग नहीं है! पहले हिंदू आस्था को कई कांग्रेस नेताओं द्वारा गाली दी गई और अब तुष्टिकरण का भाईजान बनने की होड़ है, क्योंकि उन्हें गोपाल इटालिया और राजेंद्र पाल से प्रतिस्पर्धा का डर है!'
बकौल पूनावाला, 'कांग्रेस की स्पेलिंग INC का मतलब 'आई नीड कम्यूनलिज्म है" पूनावाला ने कहा कि इस तरह के बयान पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के कहने के बाद ही आए, जिन्होंने कहा था कि देश के संसाधनों पर पहला हक मुसलमानों का है।
एक अन्य ट्वीट में पूनावाला ने कहा, ''सिद्धपुर से कांग्रेस प्रत्याशी चंदनजी ठाकोर कह रहे हैं, ''सिर्फ मुसलमान ही कांग्रेस को बचा सकते हैं!! बीजेपी सरकार ने आपकी 3 तलाक़ और हज सब्सिडी बंद कर दी" अब ये लोग ऐसे सांप्रदायिकता फैला रहे हैं।
Congress candidate Sidhpur candidate Chandanji Thakor saying “only Muslims can save Congress!! BJP govt stopped your Triple Talaq & Hajj Subsidy” - After PM MMS saying 1st right on resources belongs to Muslims & after attacks on Hindu Astha by Jarkiholi & others, Congress 1/n pic.twitter.com/9iPsJ59JsK
— Shehzad Jai Hind (@Shehzad_Ind) November 19, 2022

'कांग्रेस विरोधियों ने पूरे देश को गर्त में धकेल दिया'
बताते चलें कि, बीते शनिवार को सिद्धपुर से गुजरात के कांग्रेस उम्मीदवार चंदन ठाकोर ने एक रैली में कहा था कि उन्होंने (कांग्रेस विरोधियों ने) पूरे देश को गर्त में धकेल दिया है और अगर कोई है जो देश को बचा सकता है तो वो है मुस्लिम समुदाय। इसी तरह यदि कोई कांग्रेस पार्टी को बचा सकता है, तो वह भी मुस्लिम समुदाय है।"

मुसलमानों के लिए कोई दूसरी पार्टी खड़ी नहीं हुई
कांग्रेस के उम्मीदवार ने आगे कहा, "मैं इसका केवल एक उदाहरण साझा करूंगा। एनआरसी के मुद्दे पर सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी सड़कों पर उतरीं। मुसलमानों के लिए कोई दूसरी पार्टी खड़ी नहीं हुई। यह एकमात्र पार्टी है जो पूरे देश में आपकी रक्षा कर रही है।"

कांग्रेस ने आपको सब्सिडी दी
कई मुद्दों को उठाते हुए और सत्तारूढ़ भाजपा पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, "इस भाजपा ने आपको कई पहलुओं से परेशान करने की कोशिश की। तीन तलाक के मुद्दे पर वे सुप्रीम कोर्ट गए और कानून लाए। हज पर जाने के लिए कांग्रेस ने आपको सब्सिडी दी। लेकिन बीजेपी ने अपनी गलत नीतियों के चलते उसे भी खत्म कर दिया। इन्होंने आपके छोटे व्यवसायों के लिए आपको मिलने वाली सब्सिडी को समाप्त कर दिया। भविष्य में, ताकि वे फिर से अपनी बाहुबल की राजनीति का सहारा न लें, परिस्थितियां आपके सामने हैं... हम आपकी रक्षा करेंगे।'












Click it and Unblock the Notifications