CM विजय रूपाणी को मिली वैक्‍सीन की पहली खुराक, बोले- रिलायंस ग्रुप देगा गुजरात को 400 टन ऑक्‍सीजन

गांधीनगर। गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी को राजधानी गांधीनगर में कोरोना वैक्‍सीन की पहली डोज दी गई। वैक्‍सीन का इंजेक्‍शन उनके बाएं हाथ में लगाया गया, जिसकी तस्‍वीर न्‍यूज एजेंसी ने जारी की है। रूपाणी ने कहा कि, गुजरात में लॉकडाउन लगाने की आवश्‍यकता नहीं है। उन्‍होंने कहा- ''क्योंकि 20 शहरों में रात के कर्फ्यू जैसे कई प्रतिबंध हैं। सभी शैक्षणिक संस्थान, मॉल, थिएटर, जिम, मनोरंजन पार्क भी बंद हैं। ऐसे में लोगों की भीड़ एकत्रित नहीं होती।'

Gujarat Chief Minister Vijay Rupani takes first dose of coronavirus vaccine

पर्याप्‍त व्‍यवस्‍थाएं की जा रही हैं: मुख्यमंत्री
उन्‍होंने कहा कि, मरीजों के उपचार की व्‍यवस्‍था करने में सरकार दिन-रात जुटी है। रेमडेसीविर इंजेक्‍शन, एम्‍बुलेंस तथा पर्याप्‍त बेड की व्‍यवस्‍थाएं की जा रही हैं।

ऑक्‍सीजन की कमी पर मुख्यमंत्री बोले कि, 'रिलायंस समूह गुजरात को 400 टन ऑक्‍सीजन उपलब्‍ध करा रहा है।' मालूम हो कि, गुजरात कांग्रेस अध्‍यक्ष अमित चावडा ने रिलायंस इंडस्‍ट्रीज को अपने जामनगर प्‍लांट से गुजरात को फ्री 400 टन ऑक्‍सीजन उपलब्‍ध कराने की मांग की है। उनके जवाब में रिलायंस समूह के अध्‍यक्ष [कॉरपोरेट] धनराज नथवाणी ने कहा कि, रिलायंस हर रोज 400 टन ऑक्‍सीजन उपलब्‍ध करा रहा है। उन्‍होंने यह भी कहा कि, रिलायंस जामनगर प्‍लांट से प्रतिदिन 400 टन ऑक्‍सीजन की आपूर्ति की जा रही है। हम गुजरात में ऑक्‍सीजन की कमी नहीं होने देंगे।

Gujarat Chief Minister Vijay Rupani takes first dose of coronavirus vaccine

मरीजों को पर्याप्‍त मात्‍रा में एम्‍बुलेंस मुहैया कराने की बात कहते हुए मुख्यमंत्री ने कहा,सरकार 150 एम्‍बुलेंस खरीदेगी ताकि, मरीजों को उसके लिए इंतजार नहीं करना पड़े। उन्‍होंने यह भी कहा कि, कर्फ्यू के समय में बढ़ोतरी करके हालात पर काबू पाया जा सकता है। इसके अलावा जब जरूरत होगी तब लॉकडाउन किया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+