गुजरात: वोटिंग बिना ही निकाय चुनाव जीती भाजपा की प्रत्याशी, कांग्रेस-आप के उम्मीदवार न होने पर फैसला
अहमदाबाद। गुजरात में इस महीने स्थानीय निकाय चुनाव होंगे। जिसके लिए इन दिनों राजनीतिक दलों का प्रचार-प्रसार शुरू हुआ है। वोटिंग में अभी काफी दिन बाकी हैं। मगर, वोटिंग से पहले ही भारतीय जनता पार्टी भाजपा ने अपनी पहली जीत दर्ज कर ली है। यहां इस पार्टी की प्रत्याशी बृंदाबेन सुरती अहमदाबाद नगर निगम एएमसी के नारनपुरा वार्ड में निर्विरोध विजयी घोषित कर दी गई। उसने इस वार्ड की चार सीटों में से ओबीसी आरक्षित सीट से जीत हासिल की। उसे निर्विरोध जीतते देख भाजपाइयों में खुशी की लहर दौड़ गई।

बिना किसी चुनाव बृंदाबेन के जीतने के पीछे की वजह बड़ी दिलचस्प है। दरअसल, बृंदा के प्रतिद्वंद्वी उम्मीदवार चंद्रिकबेन रावल, जो कि कांग्रेस पार्टी से थे, उन्होंने नामांकन वापस लेने की अंतिम तारीख मंगलवार को अपना नामांकन वापस ले लिया था। वहीं, एक दिन पहले, सुरती की अन्य प्रतिद्वंद्वी आम आदमी पार्टी आप से पुष्पाबेन का भी नामांकन फॉर्म रद्द कर दिया गया था। ऐसे में अहमदाबाद नगर निगम एएमसी के नारनपुरा वार्ड में सुरती ही मैदान में एकमात्र उम्मीवार रह गई थीं, जिसके चलते उन्हें निर्विरोध विजयी घोषित कर दिया गया।

आयोग से मिली जानकारी के अनुसार, अब इस वार्ड की चार सीटों में से नारनपुरा में केवल तीन के लिए वोटिंग होगी। वोटिंग की तारीख 21 फरवरी बताई गई है। जिसके लिए भाजपा ने आज से प्रचार शुरू कर दिया है। भाजपा नेताओं की ओर से दावा किया जा रहा है कि, गुजरात में स्थानीय निकाय चुनावों में भाजपा ही जीतेगी।












Click it and Unblock the Notifications