सालों तक दर्द से कराहती रही यह महिला, पित्ताशय से डॉक्टरों ने निकालीं 700 पथरी, देखकर हर कोई दंग

700 stones in woman's gall bladder: गुजरात में एक 50 वर्षीय महिला, जो कई वर्षों से पेट-दर्द से पीड़ित थी, उसके पेट से लगभग 700 पथरियां निकली हैं। महिला का नाम सीताबेन वाहताभाई जाधव है। वह बनासकांठा जिले के दिसा तालुका के झेरडा गांव की रहने वाली है। उसका डीसा के आनंद अस्पताल में सफल ऑपरेशन हुआ, जिसके बाद अब वह स्‍वस्‍थ हो गई है।

महिला के पित्ताशय से निकली 700 पथरी

महिला के पित्ताशय से निकली 700 पथरी

उस महिला के पेट से 700 पथरी निकलना एक बड़ी व हैरान कर देने वाली घटना है। इस घटना के बारे में सुनकर या पढ़कर लोग हैरान हैं। इसलिए इस घटना की सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है। महिला की तस्‍वीर सामने आई है, वहीं उसके पेट से निकली पथरियों की फोटो भी आ चुकी है। उसकी तस्‍वीर देखकर कोई भी विच‍िलित हो सकता है।

गुजरात के बनासकांठा की घटना

गुजरात के बनासकांठा की घटना

गुजरात में डीसा स्थित आनंद अस्पताल के डॉक्‍टर आनंद पटेल ने बताया कि, सीताबेन वाहताभाई जादव नाम की महिला के पेट में बार-बार दर्द होता रहता था। जब उसे अस्‍पताल लाया गया तो चिकित्सकीय जांच की गई। तब महिला के पित्ताशय में ढेर सारी पथरियां नजर आईं। पथरिया दरअसल पत्‍थरनुमा टुकड़े होते हैं। ऑपरेशन में उस महिला के पेट से 700 छोटे और बड़े कठोर टुकड़े निकले हैं।

पहले कभी किसी एक मरीज से इतनी पथरी नहीं निकली

पहले कभी किसी एक मरीज से इतनी पथरी नहीं निकली

डॉ. आनंद पटेल ने कहा, ''आमतौर पर किसी व्यक्ति के गॉल ब्लैडर में 10 से 20 स्टोन होते हैं। मगर, जब हमारी टीम ने महिला के पेट की आंतरिक जांच की तो दंग रह गए। महिला के पित्ताशय में पथरी भरी हुई थी। जिसके कारण उसे असह्य पीड़ा होती थी। इसलिए यहां लाए जाने पर उसका तत्‍काल ऑपरेशन शुरू किया गया। तब एक दो नहीं बल्कि महिला के गॉल ब्लैडर से छोटे-बड़े स्टोन के करीब 700 टुकड़े निकाले गए।

आखिरकार, अब चैन की सांस ले रही महिला

आखिरकार, अब चैन की सांस ले रही महिला

डॉक्‍टर ने कहा, 'इतनी ज्‍यादा पथरी बनने का कारण यह हो सकता है कि पित्ताशय की थैली में संक्रमण हो गया हो और वो संक्रमण लंबे समय तक रहा होगा। ज्यादातर मामलों में, इस तरह के ऑपरेशन दूरबीन के माध्यम से किए जाते हैं। इसलिए रिकवरी तेजी से होती है। साथ ही, जिन लोगों को लंबे समय तक पेट में दर्द रहता है, उन्हें सोनोग्राफी कराने और डॉक्टर से सलाह लेने के लिए कहा जाता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+