गुजरात: कांग्रेस ने कहा- हम नरेंद्र मोदी स्टेडियम का नाम बदलेंगे, मोदी कभी पटेल नहीं बन सकते
Congress manifesto for gujarat election: गुजरात विधानसभा चुनाव 2022 के लिए आज कांग्रेस ने अपना घोषणा पत्र (मेनिफेस्टो) जारी कर दिया। इस दौरान कांग्रेस पार्टी की पूरी प्रादेशिक कमान एक मंच पर नजर आई। घोषणा पत्र में लोगों को लुभाने के लिए कांग्रेस ने कई बड़े वादे किए। इनमें 300 यूनिट मुफ्त बिजली से लेकर 10 लाख नौकरियां देने तक का वादा शामिल है। राजस्थान के मुख्यमंत्री एवं गुजरात कांग्रेस के प्रभारी अशोक गहलोत ने घोषणा पत्र जारी करते हुए कहा कि पार्टी के सत्ता में आते ही इन वादों को पूरा करने का काम शुरू हो जाएगा।
Recommended Video
कांग्रेस ने अहमदाबाद में नरेंद्र मोदी स्टेडियम का नाम बदलकर सरदार पटेल करने का ऐलान किया। इस दौरान कांग्रेसी नेता मधुसूदन मिस्त्री बोले- मोदी कभी पटेल नहीं बन सकते, चुनाव में औकात दिख जाएगी।

बता दें कि, कांग्रेस ने सूरत शहर और ग्रामीण की 7 सीटों पर अपने उम्मीदवार भी घोषित कर दिए हैं। गुरुवार को भाजपा के उम्मीदवार घोषित करने के बाद कांग्रेस भी जल्द ही बाकी की सीटों पर प्रत्याशी घोषित कर सकती है।
राजनीतिज्ञों के अनुसार, गुजरात में इस बार कांग्रेस का फोकस उन सीटों पर ज्यादा है, जहां 2017 के विधानसभा चुनाव में उसके उम्मीदवार कम अंतर से हारे थे। इन सीटों पर उसे जीत की आस है। इसमें 2 सीटें सूरत शहर और 2 देहात की हैं।

10 लाख नौकरियों से 300 यूनिट मुफ्त बिजली तक
- 300 यूनिट मुफ्त बिजली देंगे। पुराने बिल भी माफ होंगे। किसानों को 10 घंटे तक बिजली मिलेगी। गुजरात में 55 लाख किसान हैं।
- बेरोजगारों को हर माह 3 हजार रुपये भत्ता देंगे।
- इसके अलावा सेना में भर्ती की तैयारी के लिए सैम मनकेशा मिलिट्री अकादमी का गठन करवाया जाएगा।
- कौशल विकास के लिए विश्वकर्मा हुनर निर्माण योजना शुरू करने का वादा। जरूरतमंद छात्रों को मुफ्त एंड्रॉयड मोबाइल दिए जाएंगे।
- किसानों के 3 लाख रुपये तक के कर्ज को माफ किया जाएगा। दुग्ध उत्पादकों को प्रति लीटर दूध पर 5 रुपये की सब्सिडी दी जाएगी।
- 500 रुपये में गैस सिलेंडर दिलाएंगे।
- लड़कियों को सरकारी नौकरियों में 50 प्रतिशत आरक्षण के अलावा केजी से पीजी तक मुफ्त शिक्षा।
- सरकारी विभागों में आउटसोर्सिंग बंद, पुरानी पेंशन बहाल होगी। करीब 20 लाख से भी ज्यादा कर्मचारियों के लिए ये बड़ा वादा।
- 10 साल से अधिक समय से गुजरात के सरकारी विभागों में काम कर रहे संविदा कर्मचारियों को नियमित करने का भी वादा।












Click it and Unblock the Notifications