Gujarat: चुनाव से पहले सत्तारूढ़ भाजपा को झटका, इस बड़े नेता ने दे दिया इस्तीफा
gujarat politics Latest Breaking News: गुजरात विधानसभा चुनाव से पहले सत्ताधारी दल भाजपा को एक बड़ा झटका लगा है। भाजपा नेता जय नारायण व्यास ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने भाजपा को छोड़ने की वजह भी खुद बताई। नारायण व्यास ने कहा कि, हमारे अध्यक्ष ने मुझे हमेशा सहयोग किया है, लेकिन छोटी-छोटी बात इनसे कहना मेरे लिए उचित नहीं है।

व्यास बोले- 'आगे हम भी चुनाव लड़ेंगे, लेकिन कैसे लड़ेंगे, इस पर कार्यकर्ताओं के साथ विचार करके सोचा जाएगा।' बताया जा रहा है कि, नारायण व्यास गुजरात बीजेपी अध्यक्ष से नाराज चल रहे थे। अब आगे चुनाव लड़ने को लेकर उन्होंने कार्यकर्ताओं से बातचीत के बाद निर्णय लेने की बात कही है। व्यास ने कहा कि इस्तीफे की वजह, पिछले कुछ समय से पाटण में संगठन में बैठे लोगों के चुनाव लड़ने की चाहत है। हालांकि अध्यक्ष ने कहा है कि ज्यादा अपेक्षा ना करें, फिर भी वे गुटबाजी चलाते रहते हैं। संगठन का काम जोड़ना है, लेकिन आप तोड़ रहे हैं।'
वहीं, भाजपा के गुजरात प्रदेश अध्यक्ष सीआर पाटिल का भी बयान आया। उन्होंने कहा कि वह 32 साल तक बीजेपी के साथ रहे और 10 सालों में 2 बार चुनाव हारे, फिर भी बीजेपी ने उन्हें टिकट दिया।' अब तय है कि, भाजपा ने 75 वर्ष से अधिक आयु के उम्मीदवारों को टिकट नहीं देने का फैसला किया है। ऐसे में यह व्यास के इस्तीफे की एक वजह हो सकती है।
गुजरात विधानसभा चुनाव-2022 के लिए 2 चरणों में वोटिंग होगी। पहले चरण के लिए 1 दिसंबर और दूसरे चरण के लिए 5 दिसंबर को वोट डाले जाएंगे। चुनाव आयोग ने सभी 182 सीटों के लिए विस्तृत शेड्यूल का ऐलान किया है। पहले चरण में राज्य की 89 सीटों पर 1 दिसंबर को वोट पड़ेंगे, वहीं दूसरे चरण में 93 सीटों पर 5 दिसंबर को वोट डाले जाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications