भाषण के बीच Ashok Gehlot की जनसभा में घुसा सांड, सीएम बोले- मीटिंग डिस्टर्ब करने के लिए बीजेपी ने भेजा
गुजरात में वोट मांगने पहुंचे राजस्थान के सीएम Ashok Gehlot की जनसभा में एक सांड घुस गया, जिससे गहलोत नाराज हो गए। अशोक गहलोत ने इस बीजेपी का हथकंडा बताते हुए दावा किया कि यह चुनाव डिस्टर्ब करने के लिए भेज गया है।
Ashok Gehlot: गुजरात विधानसभा चुनाव (Gujarat Assembly Election 2022) को लेकर सभा राजनीतिक पार्टियां अपने-अपने प्रचार में जुट गई है। इसी क्रम में राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Rajasthan CM Ashok Gehlot) गुजरात में डेरा डाले हुए हैं। इस बीच चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए अशोक गहलोत का एक वीडियो भी सामने आया है। वायरल वीडियो के मुताबिक, गहलोत की जनसभा स्थल में सांड घुस आता और अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो जाता है। सांड के जनसभा स्थल में घुस आने से गहलोत नाराज हो गए और कहा कि हमारी मीटिंग्स का डिस्टर्ब करने के लिए बीजेपी ऐसे हथकंडे अपनाए हैं।

राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत गुजरात के मेहसाणा में एक चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उनकी जनसभा एक सांड घुस गया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो के मुताबिक, जनसभा में सांड के घुसने अफरा-तफरी का माहौल बना गया। इस बीच सीएम गहलोत ने मंच दो टूक कहा कि मैं बचपन से देखता आ रहा हूं कि जब भी कांग्रेस की कोई मीटिंग होती है तो यह बीजेपी वाले सांड या गाय को भेज देते हैं। मीटिंग को डिस्टर्ब करने के लिए बीजेपी वाले ऐसे हथकंडे अपनाते हैं।
उन्होंने मच से कहा कि आप शांति बनाए रखें, यह अपने आप चला जाएगा। कुछ देर में बिना किसी को नुकसान पहुंचाए सांड जनसभा स्थल से चला गया। बता दें कि इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वायरल वीडियो में सांड इधर से उधर भागते हुए दिखाई दे रहा है और लोग उससे बचने के लिए भाग रहे हैं। इस अफरातफरी के बीच में अशोक गहलोत लगातार लोगों को शांत करने के लिए कहते हैं।
आपको बता दें कि इस समय गुजरात में चुनावी प्रचार जोरों पर चल रहा है। तो वहीं, बीजेपी दावा कर रहा है कि वो फिर से सरकार बनाने जा रही है। तो कांग्रेस को उम्मीद है कि इस चुनाव में उसका वनवास समाप्त हो जाएगा। वहीं, आम आदमी पार्टी गुजरात चुनाव में खुद को तीसरा विकल्म बनाने की कोशिश में है। तो वहीं चुनाव की बात करे तो गुजरात में दो चरणों में मतदान होगा। पहले चरण की वोटिंग 1 दिसंबर को होगी और दूसरे चरण की वोटिंग 5 दिसंबर को। 8 दिसंबर को हिमाचल प्रदेश के साथ गुजरात के भी नतीजे घोषित होंगे।












Click it and Unblock the Notifications