गुजरात चाहता है बदलाव, BJP के 27 वर्षों के कुशासन के खिलाफ हम मजबूती से लड़ेंगे: राघव चड्ढा
अहमदाबाद। आम आदमी पार्टी (AAP) के युवा नेता व राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने गुजरात चुनाव के संदर्भ में बयान दिया। चड्ढा ने कहा कि, अब गुजरात बदलाव चाहता है। हम यहां भाजपा के 27 वर्षों के कुशासन के खिलाफ मजबूती से लड़ने को तैयार हैं।' चड्ढा ने यह बात तब कही है, जबकि आम आदमी पार्टी (AAP) की आलाकमान गुजरात विधानसभा चुनाव की रणनीति तैयार कर रही है, और ऐसी खबरें हैं कि पंजाब की तरह गुजरात में भी चड्ढा का अहम रोल होगा।

'गुजरात बदलाव चाहता है': राघव चड्ढा
इसलिए, गुजरात विधानसभा चुनाव को लेकर आज राघव चड्ढा ने ट्वीट कर कहा, ''पार्टी जो भी ज़िम्मेदारी देगी उसके लिए तैयार हूं।' बता दें कि, एक दिन पहले ही वनइंडिया हिंदी ने यह खबर प्रकाशित की थी, पंजाब में आम आदमी पार्टी की जीत के अहम सूत्रधार एवं पंजाब के सह-प्रभारी रहे राघव चड्ढा को गुजरात में भी बड़ी ज़िम्मेदारी सौंपी जाएगी। बहरहाल, राघव चड्ढा राज्यसभा के सांसद हैं। वह दिल्ली और पंजाब में अहम पदों पर काम कर चुके हैं। उन्हें, कुशल राजनीतिज्ञ और प्रशासक माना जाता है। वह अरविंद केजरीवाल के सबसे करीबी नेताओं में से एक हैं।

पार्टी बड़ा दांव चड्ढा लगाने जा रही
राजनीतिज्ञों के अनुसार, आम आदमी पार्टी की रणनीति है कि, गुजरात में युवा मतदाता भी न छिटकें और उनका भरपूर समर्थन मिले, इसलिए पार्टी अब अपने युवा नेता को गुजरात भेजेगी। गुजरात में अब तक पार्टी की ओर से सूबे में 20 से ज्यादा उम्मीदवारों के नाम घोषित किए जा चुके हैं। वहीं, पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ताबड़तोड़ गुजरात दौरे कर रहे हैं। इस महीने दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया भी यहां आए थे। युवा मतदाताओं के लिए अब उनकी पार्टी फिर एक बड़ा दांव चड्ढा के रूप में लगाने जा रही है।

इसी साल होने हैं गुजरात चुनाव
'आप' के कई कार्यकर्ता यह मानते हैं कि, युवा सांसद राघव की एंट्री के बाद गुजरात के शहरी और ग्रामीण इलाकों और युवाओं के बीच एक मैसेज जाएगा। राघव चड्ढा के कारण गुजरात में आम आदमी पार्टी को एक बूस्ट मिलेगा। इसलिए आम आदमी पार्टी उन्हें यहां जोर-शोर से उतारने की तैयारी में है। युवाओं के बीच खासे लोकप्रिय इस चहरे को गुजरात में बड़ी ज़िम्मेदारी मिल सकती है।
सियासत के जानकारों का कहना है कि, आम आदमी पार्टी (AAP) गुजरात विधानसभा चुनाव के मद्देनजर अपनी तैयारियों को पुख्ता करते जा रही है। सूत्रों के अनुसार, चड्ढा पर जल्द फैसला लिया जा सकता है।












Click it and Unblock the Notifications