गुजरात: मुख्यमंत्री पद के चेहरे की घोषणा आज करेगी आम आदमी पार्टी, इनमें से चुना जाएगा कोई 1 नेता?
Aam aadmi party cm candidate gujarat: गुजरात विधानसभा चुनाव 2022 के लिए आम आदमी पार्टी (आप) की ओर से अपने मुख्यमंत्री पद के चेहरे की आज घोषणा की जाएगी। गुजरात में मुख्यमंत्री पद का चेहरा कौन होना चाहिए इस सवाल का जवाब पार्टी ने आमजन की राय के आधार पर देने का फैसला किया था। इसके लिए पार्टी ने लोगों से 6357000360 पर अपनी पसंद का नाम बताने को कहा है।

आम आदमी पार्टी (आप) के गुजरात महासचिव मनोज सोरठिया ने बताया कि, आम आदमी पार्टी शुक्रवार को अपने मुख्यमंत्री पद के चेहरे की घोषणा करेगी। उन्होंने कहा कि, हमारी पार्टी ने वेबसाइट, ईमेल, मोबाइल एप्लिकेशन, संदेश और व्हाट्सएप के माध्यम से आम आदमी से सुझाव मांगे हैं। गुजरात के सभी मतदाताओं ने जिन्हें आम आदमी पार्टी के गुजरात चेहरे के रूप में देखना चाहते हैं, उनका नाम देने को कहा गया है।
जब कोई व्यक्ति 6357000360 डायल करेगा तो उसे गुजराती भाषा में एक रिकॉर्डेड संदेश सुनाई देगा: "आप का मुख्यमंत्री पद का चेहरा कौन होना चाहिए? कृपया बीप के बाद नाम बता दें।"

बता दें कि, पार्टी से जो नाम मुख्यमंत्री पद के चेहरे के तौर पर चर्चा में हैं, वे इसुदान गढ़वी और गुजरात के पार्टी अध्यक्ष गोपाल इटालिया हैं। हालांकि पार्टी तीसरे विकल्प के लिए भी खुली है। आज आम आदमी पार्टी आमजन की राय आधारित सर्वेक्षण के परिणाम की घोषणा करेगी।
-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस












Click it and Unblock the Notifications