Gujarat Election Results 2022: मैनपुरी के अलावा मोदी के गुजरात से मिली अखिलेश की सपा को खुशखबरी
विधानसभा और उपचुनाव के नतीजों ने अखिलेश यादव को खुशखबरी दी है। अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी ने मैनपुरी के बाद गुजरात की कुटियाना सीट पर जीत दर्ज कर सकती है।

Gujarat Assembly Election 2022 Results (गुजरात विधानसभा चुनाव परिणाम) Hindi News: गुजरात और हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के आज परिणाम सामने आ रहे हैं। कई सीटों पर रुझान आने लगे हैं। इस बीच कई राज्यों में हुए उपचुनाव के भी परिणाम की तस्वीर आज शाम तक साफ हो जाएगी। गुजरात में बीजेपी की फिर से सरकार बनती दिख रही है। वहीं, इस बीच समाजवादी पार्टी के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद मैनपुरी लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव में समाजवादी पार्टी ने फिर से इस सीट पर कब्जा जमाया है। वहीं गुजरात से भी सपा के लिए अच्छी खबर आई है।
बीजेपी का यहां मिल सकती है हार
गुजरात की कुटियाना विधानसभा सीट से समाजवादी पार्टी जीत की ओर अग्रसर है। समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार कंधलभाई सरमनभाई जडेजा जीत की ओर आगे बढ़ रहे हैं। वे भारतीय जनता पार्टी के ढेलिबेन मालदेभाई ओदेदारा को पटखनी दे सकते हैं। दोनों के बीच वोटों का मार्जिन 17294 है। हालांकि, रिजल्ट अभी साफ नहीं हुआ है। लेकिन सपा को इस सीट से जीतने की पूरी संभावना है।
डिंपल यादव को बड़ी बढ़त
उत्तर प्रदेश की मैनपुरी लोकसभा (Mainpuri Loksabha Seat) पर उपचुनाव की मतगणना जारी है। ऐसे में बीजेपी उम्मीदवार को बड़ी पटखनी देते हुए समाजवादी पार्टी उम्मीदवार डिंपल यादव (SP Candidate Dimple Yadav) जीत की ओर बढ़ चुकी हैं। मैनपुरी की पांचों विधानसभा एरिया सदर, करहल, भोगांव, जसवंत नगर और किशनी में डिंपल यादव को बड़ी बढ़त मिली हैं। डिंपल यादव बीजेपी के रघुराज सिंह शाक्य से 1,69,248 मतों के अंतर से आगे चल रही हैं।
रघुराज शाक्य को मिल सकती है हार
चुनाव आयोग से मिल रही ताजा जानकारी के मुताबिक सपा प्रत्याशी डिंपल यादव अब तक कुल 3,92,513 वोट मिले हैं। जबकि बीजेपी के रघुराज शाक्य को 2,03,810 वोट मिले हैं। मैनपुरी उपचुनाव में सपा उम्मीदवार और अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव वोटों की गिनती में आगे चल रही हैं। इस सीट पर शुरुआती रुझानों में बीजेपी उम्मीदवार रघुराज शाक्य को बढ़त मिलती नजर आ रही थी। उन्होंने भोगांव विधानसभा से डिंपल यादव को पछाड़ दिया था, लेकिन अब मतगणना की तस्वीर आधे घंटे बाद पूरी तरह से बदल गई। मैनपुरी लोकसभा की सभी विधानसभा से सपा मुखिया की पत्नी डिंपल यादव बढ़त बनाए हुए हैं।
यह भी पढ़ें- गुजरात में कांग्रेस ने बनाया 'बेइज्जती' का नया रिकॉर्ड, दो अन्य रिकॉर्ड भी टूटे
-
'इंटीमेट सीन के दौरान उसने पार की थीं सारी हदें', Monalisa का बड़ा बयान, सेट पर मचा था ऐसा हड़कंप -
Rakesh Bedi Caste: धुरंधर में पाकिस्तान को उल्लू बनाने वाले 'Jameel' किस जाति से? ठगी का शिकार हुई पत्नी कौन? -
RBSE Topper: रिजल्ट से 10 दिन पहले थम गईं निकिता की सांसें, 12वीं की मार्कशीट में चमकता रह गया 93.88% -
Leander Paes: तीन अभिनेत्रियों संग रहा लिवइन रिलेशन, बिना शादी के बने पिता, घरेलू हिंसा का लगा था आरोप -
Vaibhav Suryavanshi के पास सात समंदर पार से आया ऑफर! टैलेंट पर फिदा हुआ ये देश, कहा- हमारे लिए खेलो -
LPG Price Today: कुकिंग गैस की दरें ऊंचे स्तर पर, आपके शहर में आज कहां पहुंचा रेट? -
Election Report Card: 5 चुनावी राज्यों में बीजेपी का हिसाब-किताब: कहां बन रही सरकार, कहां बिगड़ रहे समीकरण? -
क्रिकेट जगत में शोक की लहर, IPL 2026 के दौरान होटल के कमरे में मिला शव! BCCI की ड्यूटी ने छीन ली जिंदगी? -
Kal Ka Match Kon Jeeta 30 March: कल का मैच कौन जीता- राजस्थान रॉयल्स vs चेन्नई सुपर किंग्स -
Iran Vs America: अकेला पड़ा अमेरिका? 10 सबसे बड़े सहयोगी ने ट्रंप को दिखाया ठेंगा, कहा- जंग में साथ नहीं देंगे -
तलाक के 6 साल बाद कैसे प्रेग्नेंट हो गईं Poonam Pandey? सरेआम दिखा दीं फोटोज, लोग बोले- कौन है बच्चे का पिता? -
कराची में Sonu Nigam की होने वाली थी मौत? लाइव शो के दौरान हुआ था भयावह हादसा, अब वीडियो में दिखा सच












Click it and Unblock the Notifications