Gujarat Morbi Election Results 2022:मैनपुरी के अलावा मोदी के गुजरात से मिली अखिलेश की सपा को खुशखबरी
गुजरात की कुटियान विधानसभा सीट पर सपा ने बढ़त बना ली है। पोरबंदर के कुटियाना सीट से सपा के उम्मीदवार कांधलभाई सरमनभाई जडेजा आगे चल रहे हैं।

Gujarat kutiyana Election Results 2022: उत्तर प्रदेश में दो विधानसभा और एक लोकसभा सीट पर शानदार प्रदर्शन करने वाली समाजवादी पार्टी के लिए गुजरात से भी खुशखबरी सामने आई है। गुजरात में भी सपा का खाता खुलता दिख रहा है। गुजरात की कुटियान विधानसभा सीट पर सपा ने बढ़त बना ली है। पोरबंदर के कुटियाना सीट से सपा के उम्मीदवार कांधलभाई सरमनभाई जडेजा आगे चल रहे हैं।
कांधलभाई इस सीट से दो बार के विधायक हैं और पिछले चुनाव में भी उन्होंने 50 फीसदी वोट हासिल किए थे। कांधलभाई का मुकाबला इस बार भाजपा उम्मीदवार ढेलिबेन मालदेभाई ओदेदारा और आम आदमी पार्टी के भीमाभाई दानाभाई मकवाना और कांग्रेस के नाथाभाई भूराभाई ओदेदरा से हुआ। कांधलभाई को 42.74 फीसदी वोट मिले हैं। 12:30 तक उन्हें 27182 वोट मिले हैं।
भाजपा प्रत्याशी ढेलिबेन मालदेभाई ओदेदारा को 18776 वोट मिले हैं। यहां आम आदमी पार्टी तीसरे और कांग्रेस चौथे नंबर पर है। मौजूदा नतीजे एक बार फिर से दोहराते हुए नजर आ रहे हैं। कांधलभाई सरमनभाई जडेजा पहले स्थान पर चल रहे हैं। वहीं इस बार इस सीट पर बीजेपी दूसरे स्थान पर चल रही है। कांग्रेस इस सीट पर चौथे स्थान पर है।
कांधलभाई जडेजा संतोखबेन सरमनभाई जडेजा के बेटे हैं। संतोखबेन पर 'गॉडमदर' फिल्म बन चुकी है। कांधलभाई इससे पहले दो बार एनसीपी के टिकट पर चुनाव जीत चुके हैं। इस बार एनसीपी ने टिकट काट दिया तो कांधलभाई ने सपा का दामन थाम लिया। अगर सपा यहां जीतती है तो गुजरात में पहली बार अखिलेश की पार्टी खाता खोलेगी। गुजरात विधानसभा चुनाव की बात करें तो यहां पर भारतीय जनता पार्टी एतिहासिक जीत की ओर बढ़ रही है।












Click it and Unblock the Notifications