Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Gujarat Assembly Election Results: मतगणना से पहले ही AAP ने लगाया नया पोस्टर, इस बात की दी बधाई

गुजरात विधानसभा चुनाव में वोटों की गिनती शुरू होने से पहले ही आम आदमी पार्टी ने अपने दफ्तर पर नया पोस्टर लगा दिया है। इस पोस्टर में पार्टी ने राष्ट्रीय पार्टी बनने की बधाई दी है।

aam aadmi party

Gujarat Assembly Election Results 2022: गुजरात में आखिरकार वो घड़ी आ पहुंची है, जब वोटों की गिनती के साथ ही साफ हो जाएगा कि प्रदेश में अगली सरकार किसकी बनने जा रही है। एग्जिट पोल में जहां भारतीय जनता पार्टी की अभी तक की सबसे बड़ी जीत का दावा किया जा रहा है, वहीं आम आदमी पार्टी भी लगातार कह रही है कि दिल्ली में जो हुआ, वहीं गुजरात में भी होने जा रहा है। इस बीच वोटों की गिनती से पहले ही आम आदमी पार्टी ने गुजरात दफ्तर पर अपना नया पोस्टर लगा दिया है, जिसमें उसने कार्यकर्ताओं और जनता को खुद के राष्ट्रीय पार्टी बनने की बधाई दी है।

आम आदमी पार्टी ने जो पोस्टर गुजरात के अपने दफ्तर पर लगाया है, उसमें लिखा है- 'सभी कार्यकर्ताओं और जनता को आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय पार्टी बनने पर बधाई'। आपको बता दें कि बुधवार को आए दिल्ली एमसीडी चुनाव के नतीजों में आम आदमी पार्टी ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। 250 वार्ड वाली एमसीडी में आम आदमी पार्टी को 134 सीटों पर जीत मिली है, जिसके बाद पार्टी ने दावा किया कि गुजरात में भी उसका प्रदर्शन ऐसा ही धमाकेदार रहेगा। हालांकि एग्जिट पोल आम आदमी पार्टी के इस दावे को नकार रहे हैं।

2017 में किस पार्टी को मिली कितनी सीटें?
गौरतलब है कि गुजरात में फिलहाल भारतीय जनता पार्टी की सरकार है और 182 सीटों वाली विधानसभा में सरकार बनाने के लिए 92 सीटें चाहिए। 2017 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को यहां 99 सीटों पर जीत मिली थी। वहीं 78 सीटें जीतकर कांग्रेस दूसरे नंबर पर रही थी। हालांकि इस बार गुजरात में आम आदमी पार्टी के उतरने से मामला त्रिकोणीय हो गया है और पार्टी के नेता जीत का दावा कर रहे हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+