'जिस EVM पर सवाल उठाए, पता चला उसी में जीत गए', पक्षपात के कांग्रेस के आरोपों पर EC ने दिया जवाब
चुनाव आयोग की तरफ से गुजरात विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया गया है। इसके मुताबिक यहां पर वोटिंग 1 और 5 दिसंबर को होगी। जबकि रिजल्ट हिमाचल प्रदेश के साथ 8 दिसंबर को घोषित किया जाएगा। गुजरात चुनाव के तारीखों के ऐलान से पहले कांग्रेस की तरफ से आयोग पर निष्पक्षता को लेकर सवाल उठाया गया था। इसको लेकर कांग्रेस ने एक ट्वीट भी किया था, जिसमें गांधी जी के तीन बंदर भी बने थे। कांग्रेस के इस ट्वीट को आयोग पर तंज के रूप में देखा जा रहा था। जिसको लेकर अब आयोग की तरफ से जवाब दिया गया है।
Recommended Video

चुनाव आयोग ने दिया ये जवाब
कांग्रेस की तरफ से उठाए गए सवाल पर आयोग का बड़ा जवाब आया है। गुजरात विधानसभा चुनाव की तारीखों को घोषित करने के दौरान आयोग ने कहा कि शब्दों से कहीं ज्यादा एक्शन बोलता है। कोई फर्क नहीं पड़ता कि मैं आपको यह समझाने की कितनी कोशिश करता हूं। ऐसे में महत्वपूर्ण हैं कार्य और हमारे सही परिणाम। आयोग ने कहा कि परिणामों से पता चला है कि जो लोग गंभीर हैं उन्हें आश्चर्यजनक परिणाम मिले हैं। मुख्य चुनाव अधिकारी राजीव कुमार ने ईवीएम के सवालों पर भी जवाब दिया। उन्होंने कहा कि कई बार चुनाव के नतीजों से पहले दलों की तरफ से ईवीएम को लेकर सवाल उठाया जाता है। लेकिन रिजल्ट आता तो वही दल जीत जाते हैं।
गुजरात चुनाव के तारीखों में देरी को लेकर भी आयोग ने दिया जवाब
प्रधानमंत्री मोदी के गुजरात दौरे के कारण मतदान की तारीखों में देरी के आरोपों पर भी मुख्य चुनाव अधिकारी राजीव कुमार ने जवाब दिया। उन्होंने कहा कि हाल ही में वहां मोरबी हादसे के रूप में बहुत ही दुखद घटना हुई। यही वजह है कि चुनाव की तारीखों में देरी हुई। इसके अलावा उन्होंने कहा कि कल राज्य में राजकीय शोक था। जिसकी वजह से तारीखों का ऐलान नहीं किया जा सका।
गुजरात में है त्रिकोणीय मुकाबला
गुजरात में भाजपा पिछले 24 वर्षों से सत्ता में है। ऐसे में इस बार चुनाव में जीत दर्ज करना भाजपा के लिए साख का सवाल बन गया है। वहीं दिल्ली और पंजाब में सरकार बनाने के बाद आम आदमी पार्टी गुजरात में भी राजनीतिक जमीन की तलाश कर रही है। जबकि कांग्रेस की तरफ से भी गुजरात चुनावों में जीत दर्ज करने के लिए जमकर प्रचार किया जा रहा है। ऐसे में इस बार गुजरात विधानसभा चुनाव में त्रिकोणीय मुकाबला हो गया है।
ये भी पढ़ें- Gujarat Election 2022 : गुजरात में इस बार भी 2 चरणों में होंगे विधानसभा चुनाव, EC ने तारीखों का किया ऐलान












Click it and Unblock the Notifications