Gujarat: नवसारी में हुई फॉर्च्यूनर कार और बस की भीषण टक्कर, हादसे में गई 9 लोगों की जान

गुजरात के नवसारी जिले के नेशनल हाईवे 48 पर वेसमा गांव के पास फॉर्च्यूनर कार और लग्जरी बस में टक्कर हो गई। इस हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई, जबकि 30 से ज्यादा लोग घायल हो गए।

Gujarat Accident News

Gujarat Accident News: गुजरात के नवसारी (Navsari) जिले में शनिवार की सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। इस हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई, जबकि 30 से ज्यादा लोग घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई और सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं, सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के मुताबिक, यह हादसा नेशनल हाईवे 48 पर वेसमा गांव के पास हुआ है।

नेशनल हाईवे-48 पर आज सुबह एक लग्जरी बस अहमदाबाद से वलसाड़ की तरफ जा रही थी। जैसे ही वस नवसारी जिले के वेसवां गांव के समीप पहुंची कि तभी सामने से आ रही फॉर्च्यूनर कार से टक्कर हो गई। बस और कार के बीच टक्कर इनती भीषण थी कि फॉर्च्यूनर कार के परखच्चे उड़ गए और चीख-पुकार मच गई। चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने इस हादसे की जानकारी पुलिस को दी।

हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया। पुलिस ने वाहनों में फंसे सभी घायल लोगों को निकाला और नजदीकी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने 9 लोगों को मृत घोषित कर दिया। वहीं, 30 से ज्यादा लोगों का इलाज चल रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस हादसे 17 लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है, जिन्हें बेहतर इलाज के लिए वलसाड रेफर कर दिया गया है।

वहीं, एक घायल युवक को सूरत रेफर किया गया है और अन्य 14 घायलों का इलाज नवसारी में ही चल रहा है। नवसारी के डिप्टी एसपी वीएन पटेल ने इस हादसे के बारे में जानकारी देते हुए बताया, आज सुबह अहमदाबाद-मुंबई हाईवे के पास यह हादसा हुआ है। हादसे में 9 लोगों की मृत्यु हो गई और कई लोग घायल हुए हैं जिसमें से एक गंभीर है जिसे सूरत रेफर किया गया है। हादसे के कारण को लेकर अभी कोई स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आ सकी है।

हालांकि, ऐसा बताया जा रहा है कि अल-सुबह वलसाड से आ रही फॉर्च्यूनर कार के ड्राइवर को अचानक हार्ट अटैक आ गया और उसका कार से नियंत्रण छूट गया। इसके बाद एसयूवी डिवाइडर को पार करते हुए सामने से आ रही बस से टकरा गई। वहीं, इस दर्दनाक हादसे पर गृह मंत्री अमित शाह ने दुख व्यक्त करते हुए कहा, गुजरात के नवसारी में हुआ सड़क हादसा दिल दहला देने वाला है। इस घटना में जिन लोगों ने अपने परिवारों को खोया है, उनके प्रति मेरी संवेदनाएं हैं। स्थानीय प्रशासन घायलों को तत्काल उपचार मुहैया करा रहा है, उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+