गुजरात में एक और युवा किसान ने जहर खाकर दी जान, 60 बीघा मूंगफली की फसल बर्बाद हो गई थी

Gujarat News, जामनगर। फसल बर्बादी के चलते आई आर्थिक तंगी के चलते गुजरात में एक और किसान ने आत्महत्या कर ली। यहां कल्याणपुर के नगड़िया गांव में 27 साल का मेरामणभाई लीलाभाई सिडा नाम का किसान जहर खाकर मरा है। 9 जनवरी को उसने जहर खाया था, जिसके बाद उसे पोरबंदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उसकी बदहाली के पीछे की वजह थी उसकी 60 बीघा जमीन में बोई गई मूंगफली की फसल बर्बाद होना। उसकी मौत के बाद से किसानों में कोहराम मच गया है।

Gujarat : 27-year-old farmer Killed-self in Jamnagar due to crop loss

दूसरों की जमीन में कर रहे थे खेती
मृतक मेरामणभाई के भाई केशुभाई के मुताबिक, मेरामणभाई पिछले 20 सालोंसे दूसरों की भूमि में हिस्सेदारी में खेती करते थे। इस साल भी उन्होंने किसी और की 60 बीघा भूमि में मूंगफली की बुआई की थी, लेकिन बारिश नहीं होने की वजह से मेहनत पर पानी फिर गया। ​जिसके चलते आर्थिक तंगी आ गई। अब उनकी मौत के बाद उनकी पत्नी, 5 साल की बेटी और हम भी बेसहारा हो गए हैं।'

22 साल के किसान ने भी दी थी जान
बीती 19 जनवरी को भी एक युवा किसान ने जान दे दी थी। जामजोधपुर के रबारिका गांव में 22 साल के रमेश देवशीभाई मकवाणा ने फांसी लगाई थी। उसके भी जान देने की पीछे थी फसल बर्बादी के बाद आर्थिक हालात बिगड़ना। तंगी के चलते उसकी हिम्मत टूट चुकी थी। वह आए दिन चिंता में रहने लगा था।वह भी मजदूरी किया करता था।

सरकार ने संकटग्रस्त घोषित​ किए कई इलाके
राज्य में कई जगहों पर इस वर्ष जरूरत से कम बारिश हुई। जिसके चलते राज्य सरकार द्वारा विविध इलाकों को संकटग्रस्त घोषित किया गया। कल्याणपुर इलाके में भी इस वर्ष बहुत ही कम बारिश के कारण अधिकांश फसलें विफल हो गईं। इसे भी राज्य के अन्य इलाकों के साथ संकटग्रस्त घोषित किया गया है। हालांकि, मदद समय पर नहीं मिलने से किसानों का दम टूट रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+