GSEB SSC Result 2023: गुजरात बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी, 64.62% पास हुए छात्र, इस लिंक पर देखें मार्कशीट
GSEB SSC Result 2023 Declared: गुजरात बोर्ड ने 10वीं के नतीजे जारी कर दिए हैं। कुल 272 स्कूलों का पास प्रतिशथ 100 फीसदी रहा है।

Gujarat Secondary and Higher Secondary Education Board SSC Result 2023 Declared: गुजरात सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन बोर्ड ने GSEB SSC यानी 10वीं के रिजल्ट जारी कर दिए हैं। गुजरात बोर्ड कक्षा 10वीं के रिजल्ट छात्र अधिकारिक वेबसाइट gseb.org पर जाकर देख सकते हैं।
गुजरात बोर्ड जीएसईबी एसएससी 10वीं में इस साल 734898 छात्रों ने परीक्षा दी थी, जिसमें से 474893 छात्र पास हुए हैं। गुजरात बोर्ड 10वीं का 64.62 प्रतिशत रहा है। गुजरात बोर्ड 10वीं में 272 स्कूलों का 100 फीसदी इस साल रिजल्ट रहा है।
कुल 272 स्कूलों ने 100 प्रतिशत रिजल्ट दर्ज किया है। जिसका मतलब है कि इन स्कूलों का कोई भी छात्र परीक्षा में फेल नहीं हुआ है। वहीं 1084 स्कूलों का रिजल्ट 30 फीसदी से कम और 157 स्कूलों का रिजल्ट जीरो फीसदी रहा है।
लगातार दूसरे साल सूरत में सभी जिलों में छात्रों का उत्तीर्ण प्रतिशत सबसे अधिक 76.45 प्रतिशत है।
GSEB SSC result 2023: कैसे चेक करें रिजल्ट और मार्कशीट
-जीएसईबी एसएससी 10वीं का रिजल्ट देखने के लिए सबसे पहले अधिकारिक वेबसाइट gseb.org.पर जाए।
Recommended Video

- सीट नंबर A, B, C, S, P और और 7 अंकों की सीट संख्या सबमिट करें।
-लॉगिन करने के बाद आप रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
WhatsApp के जरिए कैसे चेक करेंगे गुजरात बोर्ड 10वीं का रिजल्ट
आधिकारिक वेबसाइट के अलावा GSHSEB कक्षा 10वीं के रिजल्ट व्हाट्सएप के जरिए भी देखा जा सकता है। उम्मीदवारों को अपना सीट नंबर व्हाट्सएप नंबर 6357300971 पर भेजना होगा। जिसके बाद आपके मोबाइल पर रिजल्ट आ जाएगा।
कब हुई थी गुजरात 10वीं की परीक्षा
गुजरात में कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा 14 मार्च से 28 मार्च,2023 तक आयोजित की गई थी। इस साल लगभग 8 लाख उम्मीदवार जीएसईबी एसएससी परीक्षा में शामिल हुए थे।












Click it and Unblock the Notifications