GSEB 10th Result: पानीपुरी बेचने वाली की बेटी ने रचा इतिहास, 10वीं में किया टॉप
कहते हैं मंजिल उन्ही को मिलती है जिनके हौसलों में उड़ान होती है। गुजरात में पानीपूरी बेचने वाले की बेटी ने अपने माता-पिता का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है। पानीपूरी बेचने वाली की बेटी ने 10वीं की परीक्षा में 99.72 फीसदी अंक हासिल करके टॉप किया है।
गुजरात के वडोदरा में रहने वाले प्रकाश कुशवाहा पिछले 25 वर्षों से पानीपूरी बेचने का काम कर रहे हैं और इसी से वह परिवार को चलाते हैं। उनकी बेटी पूनम गुजरात माध्यमिक बोर्ड में 10वीं की कक्षा में टॉप किया था। पूनम ने 99.72 फीसदी अंक हासिल किए हैं।

पूनम का रिजल्ट आने के बाद परिवार की खुशी का ठिकाना नहीं है। पूनम के पिता जोकि छोटा सा ठेला चलाते हैं, वह बेहद खुश हैं। 10वीं में टॉप करने के बाद पूनम आगे चलकर मेडिकल की पढाई करना चाहती हैं और वह डॉक्टर बनना चाहती हैं।
पूनम के पिता का कहना है कि उनकी बेटी ने काफी मेहनत की है, वह परिवार के साथ काम भी करवाती है और इसके बाद बचे हुए समय में वह पढ़ाई करती है। हमारा पूरा परिवार अभी गांव में हैं, बेटी की खुशी के बाद पूरे गांव में जश्न का माहौल है।
बता दें 11 मई को जीएसईबी 10वीं के रिजल्ट जारी हुए थे। रिजल्ट को बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर देखा जा सकता है। इसे आधिकारिक वेबसाइट gseb.org पर देखा जा सकता है।
इस बार 10वीं में 82.56 फीसदी छात्र पास हुए हैं। जिसमे से 86.69 फीसदी लड़कियां और 79.12 फीसदी लड़के पास हुए हैं। अहमदाबाद और तलगराड़ा में दलोद ने 100 फीसदी सफल रिजल्ट पाया है। सबके कम रिजल्ट भावनगर जिले का रहा है जहां 4113 फीसदी छात्र पास हुए हैं।
जो छात्र रिजल्ट से संतुष्ट नहीं हैं वो जीएसईबी एसएससी रीइवेल्यूशन के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए तारीखों का ऐलान परिणाम घोषित होने के बाद किया जाता है।












Click it and Unblock the Notifications