गुजरात: भद्रकाली मंदिर के पुजारी का पोता कोरोना पॉजिटिव, पट बंद कर सब क्वारंटाइन किए गए
अहमदाबाद. गुजरात में कोरोना वायरस का प्रभाव आए रोज बढ़ता जा रहा है। यहां अहमदाबाद स्थित एलिस ब्रिज के निकट भद्रकाली मंदिर में संक्रमित मिला है। मंदिर के पुजारी के 26 वर्षीय पोते की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई, जिसके बाद पूरे मंदिर को क्वारंटाइन करना पड़ा। इस मंदिर में 8 लोग रहते हैं। सभी को 20 मई तक क्वारेंटाइन कर दिया गया है। इतना ही नहीं, मंदिर के बाहर प्रतिबंधित इलाके का बोर्ड भी लगा दिया गया है।

मंदिर के बाहर प्रतिबंधित इलाके का बोर्ड टंगा
एक अधिकारी ने बताया कि, उक्त पुजारी का परिवार एलिसब्रिज के पास महालक्ष्मी मंदिर में रहता है। उसका पोता कैसे संक्रमित हुआ यह भी जांच की जा रही है। बहरहाल, काली मंदिर के बाहर प्रतिबंधित इलाके का बोर्ड लगा है। संक्रमण की बात हो तो पूरे अहमदाबाद के ज्यादातर इलाके रेड एवं आॅरेंज जोन में हैं। लॉकडाउन के चलते सभी तरह की दुकानें भी बंद हैं।

इस जिले में फिर मिला कोरोना का मरीज
राज्य के मोरबी जिले में एक महीने से ज्यादा समय के बाद फिर कोरोना का मामला सामने आया है। जिले के वांकानेर के 62 वर्षीय बुजुर्ग की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव पाई गई। इसके बाद इस मरीज को राजकोट के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। मोरबी में इससे पहले सिर्फ एक मामला सामने आया था। वह मामला गत 5 अप्रेल को सामने आया था। तब 117 लोगों को होम क्वारन्टाइन किया गया था। इसके बाद शनिवार तक कोई नया मामला सामने नहीं आया था।
केन्द्र सरकार के स्वास्थ्य विभाग ने भी गत 21 अप्रेल को मोरबी जिले का उल्लेख करते हुए यह कहा था कि इस जिले में पिछले दो सप्ताह से कोई नया मामला नहीं देखा गया। मगर, फिर नया मामले सामने आने के बाद मेडिकल टीमें इलाके में जांच कर रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications