हजारों करोड़ लेकर विदेश भागे नीरव मोदी, माल्या-चोकसी पर क्या कार्रवाई हुई? सरकार ने बताया

अहमदाबाद। नीरव मोदी, मेहुल चोकसी या व‍िजय माल्या का नाम जब भी सामने आता है, तो लोग समझ जाते हैं किस तरह की बात होगी। ये वो कारोबारी हैं, जो देश की एक दर्जन से ज्‍यादा बैंकों का कर्ज चुकाए बिना गायब हो गए, और व‍िदेशों में ऐशो-आराम की जिंदगी जी रहे हैं। इन्‍हें लेकर सत्‍तारूढ़ पक्ष और व‍िपक्ष के नेताओं के बीच एक-दूजे पर आरोप-प्रत्‍यारोप लगाए जाते रहे हैं। ऐसे कारोबारियों पर आमजन आए रोज सोशल मीडिया पर भड़ास निकालते रहते हैं। वहीं, इन पर कार्रवाई के सवालों पर सरकार बचती दिखाई देती है।

Vijay Mallya, Nirav Modi and mehul Choksi

सरकार ने हालांकि, इन भगोड़े घोषित किए गए कारोबारियों के बारे में राज्यसभा से एक लिखित जवाब दिया है। जिसमें सरकार ने कहा है कि, नीरव मोदी, मेहुल चोकसी और व‍िजय माल्या के खिलाफ सरकार ने लगातार सख्‍त कदम उठाए हैं। और, अब तक इन कारोबारियों की 19,111.20 करोड़ रुपए की संपत्ति अटैच की जा चुकी है। बता दें कि, नीरव मोदी और मेहुल चोकसी गुजरात राज्‍य के ही रहने वाले हैं, जबकि व‍िजय माल्‍या दक्षिण भारतीय मूल का है।

नीरव मोदी, मेहुल चोकसी और व‍िजय माल्या के बारे में बात करते हुए राज्यसभा में सरकार के वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने कहा कि, इन तीनों कारोबारियों ने सरकारी बैंकों से कर्ज लेकर धोखाधड़ी कर कंपनियों के जरिए अन्य कामों में इस्तेमाल की। इससे सरकारी बैंकों को 22,585.83 करोड़ का नुकसान हुआ। उन्‍होंने कहा कि, 15 मार्च 2022 तक के ब्‍यौरे के मुताबिक, इनमें से 19,111.20 करोड़ की संपत्ति अटैच की जा चुकी हैं। जिसमें से 15,113.91 करोड़ की संपत्ति सरकारी बैंकों को दे दी गई है। बाकी, 335.06 करोड़ की संपत्ति भारत सरकार ने कब्‍जा ली है।

9 हजार करोड़ लेकर भागा था माल्‍या
नीरव मोदी, मेहुल चोकसी और व‍िजय माल्या..तीनों पर हजारों करोड़ रुपए लेकर व‍िदेश भागने के आरोप हैं। नीरव मोदी लंदन चला गया था। वहीं, माल्‍या के भी पूर्वी एशिया में छिपे होने की खबरें आईं। माल्‍या पर 9 हजार करोड़ के आरोप हैं। प्रधानमंत्‍री मोदी ने माल्‍या के बारे में बात करते हुए कहा था कि, जितने के उस पर आरोप थे, उससे ज्‍यादा तो उसका जब्‍त किया जा चुका है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+