रक्षक ही भक्षक! मां ने जिससे की दूसरी शादी, वह ही बेटी से करने लगा दुष्कर्म, 8 माह बाद सच हुआ उजागर

गोंडल. गुजरात में गोंडल शहर के वोरा कोटड़ा रोड क्षेत्र में एक बाप ही बेटी के लिए हैवान बन गया। उसने किशोरी को कई बार हवस का शिकार बनाया। वह डरा-धमकाकर ये सब कर रहा था। कुछ महीनों बाद उसकी करतूतों का खुलासा तब हुआ, जब किशोरी को पेटदर्द की शिकायत होने लगी। किशोरी की मां ने जांच कराई तो डॉक्टर के बोल सुनकर सन्न रह गई। किशोरी ने बताया कि आठ महीने पहले उससे जबरन शारीरिक संबंध बनाए गए थे। जिससे वह गर्भवती हो गई।''

girl pregnant after rape by her father

किशोरी के गर्भवती होने का पता चलने पर मां ने पुलिस से शिकायत कर दी। बताया जाता है कि पीड़िता की माता का करीब आठ साल पहले तलाक हुआ था। तभी से वह अपने चारों संतानों के साथ बिना शादी किए लालजी नामक शख्स के साथ रहने लगी थी। लालजी भी उसके बच्चों का खूब खयाल रखता था। हालांकि, उसने बेटी के साथ जो किया, उससे महिला को ठेस पहुंची। जिसके बाद मामला पुलिस के पास पहुंचा।

पुलिस ने पीड़िता की शिकायत सुनी। पूछे जाने पर किशोरी ने डरते-डरते पिता की करतूतों का खुलासा किया। सामने आया कि सौतेला बाप पिछले आठ माह से उसका दुष्कर्म कर रहा था।जिस पर अब पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+