वाइब्रेंट समिट के बाद मां से मिलने गए पीएम मोदी, लिया लोकसभा चुनाव में जीत का आशीर्वाद

Gujarat News, गांधीनगर। गुजरात वाइब्रेंट समिट में उपस्थिति दर्ज कराने के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने गांधीनगर में वृंदावन स्थित बंगले पर अपनी मां हीरा बा से मिले। यहां उन्होंने उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान बंगले को पीएमओ सिक्योरटी के अलावा स्थानिक पुलिस ने अपने सुरक्षा-घेरे में लिया। बता दें कि मोदी जब गुजरात आते हैं तो वह अपनी मां से भी मुलाकात करते हैं। इस बार उन्होंने लोकसभा चुनाव में मां के पास दुबारा जीत हासिल करने का आशीर्वाद लिया है।

Gandhinagar: PM Modi to meet mother Hiraba

98 साल की हैं मोदी की मां

मोदी की मां हीरा बा पंकज मोदी के घर में रहती हैं, जो मोदी के भाई और गुजरात सरकार के सूचना विभाग में कार्यरत हैं। पंकज मोदी ने कहा कि जब मोदी गुजरात आते हैं, तो वह मां से अवश्य मिलते हैं। हीरा बा की उम्र 98 साल की है।उन्हें देखकर लगता है, वे अब भी स्वस्थ हैं। वे दोपहर के भोजन में चार रोटी खाती हैं। वे अभी भी खुद चलती हैं। उम्र की वजह से उनको सिर्फ कान में सुनने की तकलीफ हो रही है।

Gandhinagar: PM Modi to meet mother Hiraba

2013 में जब भाजपा ने नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार बनाया था, तब वह मां हीरा बा से मिले थे। प्रधानमंत्री बनने के बाद भी वह मां से मिलने आए थे। गुजरात में जब भी विधानसभा और लोकसभा का चुनाव होता है, मोदी अपनी मां से मिलते हैं। मोदी खुद कहते हैं कि मेरी मां का मुझ पर असीम आशीर्वाद है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+