गुजरात: घर में निकल आया सबसे जहरीला सांप, काबू करने में 2 घंटे से ज्यादा लगे, इस महिला ने पकड़ा

जूनागढ़। भारत में सबसे जहरीला माने जाने वाले करैत सांप की प्रजाति का एक खतरनाक सांप जूनागढ़ की सांतेश्वर सोसायटी में निकला। उसे देखकर लोग भयभीत हो गए। उन्होंने पहली बार इस तरह का सांप देखा था। वो किसी को काट न ले और कहीं गायब न जाए, इसलिए फौरन स्नेक कैचर को सूचना दे दी गई। कुछ देर बाद उस सांप को पकड़ने के लिए जामनगर के लाखोटा नेचर क्लब की टीम आई।

कॉमन करैत प्रजाति का जहरीला सांप

कॉमन करैत प्रजाति का जहरीला सांप

संवाददाता ने बताया कि, स्नेक कैचर ने उस सांप को पकड़ने के लिए खासी तैयारी की। उसे रेस्क्यू करने में 2 घंटे से ज्यादा का समय लगा। हालांकि, जब सांप काबू हो गया तो लोगों ने राहत की सांस ली। एक्सपर्ट्स ने बताया कि, यह सांप कॉमन करैत (Common krait) के जैसा था, लेकिन उसका रंग नीला होता और उस पर गंडे होते हैं। जबकि, यह जो सांप पकड़ा गया है इसका रंग कुछ पीले कलर का है। इसे सोसायटी से ले जाकर जंगल में छोड़ा गया।

रात 10:45 बजे निकला मकान में

रात 10:45 बजे निकला मकान में

इस सांप की लंबाई करीब 2.5 फिट थी। रात 10:45 बजे यह एक घर में देखा गया था। पड़ोसियों ने मकान मालिक से कहा कि, सांप पकड़ने वालों को बुलवाया जाए। तब जामनगर के लाखोटा नेचर क्लब की जूनागढ टीम आई। उस टीम में कीर्ति राजगोर एवं अन्य लोग थे। उन्होंने उस सांप को देखा और कहा कि, ये सांप तो एशिया में सबसे जहरीला माना जाता है। कीर्ति बोलीं कि, इस तरह के सांप जंगल-खेत और पानी के पास पाए जाते हैं।

गुजरात में पहली बार दिखा

गुजरात में पहली बार दिखा

कम जहर वाले सांप इन सांपों का आहार होते हैं। कॉमन करैत सांप अक्सर रात्रि के समय ही बिलों से बाहर निकलते हैं। इन सांपों का रंग काला और कत्थई रंग का होता है। चमडी पर सफेद लाइन होती हैं। यहां जूनागढ़ में जो सांप पकड़ा गया, वह कत्थई ही था। इन सांपों को आल्बिनो सांप भी कहा जाता है, जो गुजरात में पहली बार दिखा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+