गुजरात: सरकारी अस्पताल के आईसीयू में लगी आग, मरीजों को सुरक्षित निकाला बाहर
जामनगर। गुजरात में आज फिर एक जगह आग लग गई। इस बार आग जामनगर स्थित गुरु गोबिंद सिंह हॉस्पिटल के आईसीयू यूनिट में लगी। हॉस्पिटल का यह परिसर सरकारी है। जहां किसी कारण आईसीयू में आग लगी। जिसके चलते तत्काल मरीजों को बाहर निकाला गया।

गुरु गोबिंद सिंह हॉस्पिटल की घटना
न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक, जामनगर के नगर आयुक्त और कलेक्टर अस्पताल पहुंच गए हैं। कई बचावकर्मी भी अस्पताल में मौजूद हैं। आग बुझाई जा रही है। आग के चलते वहां अंदर लोगों का धुएं से दम घुटने लगा था। पूरी जानकारी अभी कुछ देर में साझा की जाएगी।

यहां भी लगी थी आग
गुजरात में तीन दिन पहले भरूच जिले के दहेज इंडस्ट्रियल एस्टेट स्थित यशस्वी केमिकल फैक्ट्री में भी आग लगी थी। यह घटना 22 अगस्त को हुई। फायर ब्रिगेड की टीम ने 2 घंटे की मशक्कत में आग बुझाई। इससे पहले इसी प्लांट में 4 जून को भी आग लग गई थी। जिससे 12 कर्मचारियों की मौत हो गई थी और 50 से ज्यादा घायल हुए थे। आस-पड़ोस के इलाके खाली कराने पड़ गए थे।












Click it and Unblock the Notifications