गुजरात: पेट्रो-केमिकल कंपनी के प्लांट में रिएक्टर फटा, भीषण आग लगी, आठ कर्मचारी झुलसे

वडोदरा। गुजरात में वडोदरा की पेट्रो केमिकल कंपनी के प्लांट में रिएक्टर फटने से भीषण आग लगी। इस दौरान धमाका इतना तेज था कि करीब 10 किलोमीटर दूर तक उसकी आवाज सुनी गई। उस वक्त जो कर्मचारी फैक्ट्री में मौजूद थे, वे आग और कैमिकल की चपेट में आ गए। वहीं, काफी मात्रा में केमिकल होने के चलते आसपास की कंपनियों के प्लांट भी बंद करने पड़े। बताया गया कि, कम से कम आठ कर्मचारी झुलसे हैं।

fire breaks out due to reactor explosion at petro-chemical company plant in Gujarat

यह हादसा वडोदरा से क़रीब 25 किमी दूर सावली तालुका के गोठड़ा गांव के निकट स्थित शिवम पेट्रोकेम इंडस्ट्रीज़ में हुआ। जिसका एक रिएक्टर 4 से 5 बजे के बीच जोरदार आवाज के साथ फटा। उसके बाद लगी आग से वहां कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर दमकल विभाग की गाड़ियां आग बुझाने दौड़ीं। आग बुझने में लगभग तीन घंटे लगे। एक अधिकारी ने बताया कि, इस अग्निकांड में घायल कर्मचारियों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने कहा कि, यहां कई तरह के केमिकल के साथ पाउडर केमिकल भी बनाए जाते थे। हादसे के वक्त वहां भारी मात्रा में केमिकल मौजूद था।

fire breaks out due to reactor explosion at petro-chemical company plant in Gujarat

रिएक्टर फटने की वजह से फैक्ट्री में मौजूद कर्मचारियों की हालत खराब हो गई। कई की हालत गंभीर हो गई। आग, धुआं और केमिकल्स की बदबू इस तरह फैले कि आसपास की कंपनियों के प्लांट भी बंद करा दिए गए। बहरहाल, स्थिति पूरी तरह संभाल ली गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+