Gujarat Exit Poll: TV9 के एग्जिट पोल में भाजपा गुजरात में करने जा रही है बंपर वापसी

गुजरात के विधानसभा चुनाव के बाद एग्जिट पोल मे भारतीय जनता पार्टी को प्रचंड जीत मिलती नजर आ रही है। भाजपा को टीवी-9 के एग्जिट पोल के अनुसार 125-130 सीटों पर जीत मिलती दिख रही है।

Gujarat Election

Gujarat Assembly Election (गुजरात विधानसभा चुनाव) 2022 Exit Poll: गुजरात में आज दूसरे चरण का मतदान समाप्त हो गया है, इसके साथ ही अलग-अलग एग्जिट पोल भी सामने आ रहे हैं। टीवी9 के एग्जिट पोल भी सामने आ गए हैं। टीवी9 के एग्जिट पोल में भारतीय जनता पार्टी की एक बार फिर से गुजरात में सत्ता में वापसी हो रही है। एग्जिट पोल के आंकड़ों पर नजर डालें तो गुजरात में भारतीय जनता पार्टी को 125-130 सीटों पर जीत मिलती नजर आ रही है। जबकि कांग्रेस को सिर्फ 40-50 सीटों पर जीत मिल रही है। आम आदमी पार्टी की बात करें तो पार्टी का खाता 3-5 सीटों पर सिमटता नजर आ रहा है। जबकि अन्य को 3-7 सीटों पर जीत मिलती दिख रही है। ऐसे में आम आदमी पार्टी के दावे गुजरात में खोखले नजर आ रहे हैं।

टीवी 9 के एग्जिट पोल की बात करें को कुल 9100 लोगों से बात की गई। प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की पिछले 27 सीटों से सरकार है। प्रदेश में जिस तरह से आम आदमी पार्टी ने एंट्री की उसके बाद आप दावा कर रही थी कि वह प्रदेश में बदलाव करने जा रही है और गुजरात में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने जा रही है। हालांकि एग्जिट पोल में ऐसा होता नहीं दिख रहा है, देखने वाली बात है कि क्या असल नतीजों में कुछ बदलाव होता है या फिर एग्जिट पोल ही एग्जैक्ट पोल साबित होंगे।

गौर करने वाली बात है कि गुजरात में पहले चरण में 19 जिलों में 89 सीटों पर चुनाव हुआ, जबकि दूसरे चरण में 14 जिलों की 93 सीटों पर मतदान हुआ। प्रदेश में विधानसभा की कुल 182 सीटें हैं। पहले चरण में प्रदेश में 63.31 फीसदी वोट हुआ। प्रदेश में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने के लिए 92 सीटों की जरूरत है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+