गुजरात के द्वारका में भूकंप के तेज झटके, रिक्टर स्केल पर 5 मापी गई तीव्रता
अहमदाबाद, 4 नवंबर: गुजरात के द्वारका में आज भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के मुताबिक रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5 मापी गई। भूकंप का केंद्र द्वारका से 223 किलोमीटर उत्तर पश्चिम में (पाकिस्तान में) रहा। गुरुवार दोपहर 3 बजकर 15 मिनट पर भूकंप के ये झटके महसूस किए गए। भूकंप से जान माल के नुकसान की फिलहाल कोई जानकारी नहीं है।

नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी की ओर से जानकारी दी गई है कि भूकंप के केंद्र जमीन के 10 किलोमीटर भीतर था। भूकंप का केंद्र द्वारका से 223 किलोमीटर और अहमदाबाद से 453 किलोमीटर की दूरी पर था।
मणिपुर भी महसूस हुए झटके
गुजरात से पहले आज सुबह मणिपुर के मोइरांग में भूकंप के झटके आए। रिक्टर पैमाने पर इनकी तीव्रता 3.5 मापी गई। नेशनल सेंटर फार सीस्मोलाजी (एनसीएस) ने बताया कि भूकंप मोइरांग से 52 किलोमीटर और 57 किलोमीटर दक्षिण-दक्षिण पूर्व की गहराई पर आया। एनसीएस की ओर से बताया गया है कि भूकंप गुरुवार सुबह 6 बजे भूकंप के झटके आए।
क्यों आते हैं भूकंप?
भूकंप आने की वजह धरती के अंदर प्लेटों के टकराने को माना जाता है। धरती के भीतर सात प्लेट लगातार घूमती रहती हैं। जब ये प्लेटें किसी जगह पर आपस में टकराती हैं, तो वहां एक फॉल्ट लाइन जोन बनता है। इससे सतह के कोने मुड़ते हैं और वहां दबाव बनकर प्लेट्स टूटने लगती हैं। इन प्लेट्स के टूटने से अंदर की एनर्जी बाहर आने का रास्ता खोजती है, जिसकी वजह से धरती हिलती है। जिसे भूकंप आना और कई अलग-अलग नामों से जाना जाता है।












Click it and Unblock the Notifications