तलाकशुदा 3 बच्चों की मां को प्रेमी से भी मिला धोखा, आहत होकर कमरे में कर ली आत्महत्या

वडोदरा। शहर के माणेजा क्षेत्र में एक तलाकशुदा महिला ने खुदकुशी कर ली। वह तीन बच्चों की मां थी। पति से तलाक लेने के बाद एक चेन्नई के युवक के संपर्क में आई थी। हालांकि, प्रेमी से उसे निराशा ही हाथ लगी। धोखे से आहत महिला ने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने उसकी लाश को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर आगे की जांच शुरू दी।

संवाददाता ने बताया कि, पुलिस को घटनास्थल से एक मोबाइल भी बरामद हुआ था। जिसे जप्त कर लिया गया है। मृतका की पहचान 33 वर्षीय ईशा देसाई के रूप में हुई है। वह जीजी माता के मंदिर के पास स्थित बेकर स्वार अपार्टमेंट की 5वीं मंजिल पर रहती थी। पहले उसने एक महाराष्ट्र के युवक से प्यार के बाद शादी की थी। जिससे उसकी 3 संतानें हुईं, लेकिन बाद में पति के साथ उसका विवाद होने लगा। जब मामला गंभीर हो गया, तो दोनों का तलाक हो गया।

divorced woman ends her life in vadodara after cheated by boyfriend

बाद में ईशा अपनी मां के साथ रहकर टूर्स एंड ट्रेवल कंपनी में काम करने लगी। इस दौरान ईशा की मुलाकात चेन्नई के एक युवक से हुई और दोनों में प्यार हो गया। मंगलवार को उस युवक से मोबाइल पर हो रहीं बातचीत के दौरान ईशा को पता चला कि वो युवक तो शादीशुदा है। जिसके बाद ईशा के सपनों पर पानी फिर गया। आहत होकर उसने अपना दरवाजा बंद कर लिया।

काफी समय तक जब बेटी के कमरे का दरवाजा नहीं खुला, तो उसकी मां चिंता में पड़ गई। मां ने कारपेंटर को बुलाकर दरवाजा खुलवाया। लेकिन वहां ईशा की लाश लटकती देखकर वह सुन्न हो गई। फिर पड़ोसियों की मदद से मकरपुरा पुलिस को मामले की सूचना दी गई। बेटी द्वारा उठाए गए इस कदम से उसके तीनों संतानों की जिम्मेदारी बूढ़ी मां पर आ गई है।

मदद बस एक कॉल दूर

पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा

iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821

सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+