मनीष सिसोदिया ने वो काम किए जो अन्‍य पार्टियां 70 वर्षों में न कर पाईं, इन्‍हें भारत रत्‍न मिले: केजरीवाल

अहमदाबाद। आम आदमी पार्टी की चीफ व दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल आज गुजरात आए। यहां उन्‍होंने अपनी पार्टी का प्रचार किया और दिल्ली के डिप्‍टी सीएम मनीष सिसोदिया की तारीफों के पुल बांधे। केजरीवाल ने कहा कि, सिसोदिया जी ने सरकारी स्कूलों में वो सुधार किए हैं, वो अन्य पार्टियां 70 वर्षों में नहीं कर सकीं। ऐसे व्यक्ति को तो भारत रत्न मिलना चाहिए।'

Delhi CM Arvind Kejriwal in Gujarat, says- Manish Sisodia should get Bharat Ratna

Recommended Video

    Manish Sisodia CBI Raid: मनीष सिसोदिया का दावा, कहा- BJP से आया बड़ा ऑफर | वनइंडिया हिंदी * Politics

    आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल बोले, 'बेहतर कामों के लिए पूरे देश की शिक्षा प्रणाली मनीष सिसोदिया जी के हाथों में सौंप दी जानी चाहिए, लेकिन इसके बजाय, उन्होंने (भाजपा सरकार ने ) उन पर सीबीआई की छापेमारी करवाई।'
    केजरीवाल ने कहा कि, सिसोदिया जी के बेहतर काम की दुनियाभर में प्रशंसा हुई है..न्‍यूयॉर्क टाइम्‍स तक ने उनकी तस्‍वीर सहित खबर छापी। हमारे यहां बच्‍चों को मुफ्त शिक्षा व आधुनिक सुविधाएं दी जा रही हैं। ऐसा हम गुजरात में भी कर सकते हैं।

    Delhi CM Arvind Kejriwal in Gujarat, says- Manish Sisodia should get Bharat Ratna

    केजरीवाल गुजरात में बोले, 'आज हम गारंटी दे रहे हैं कि हम सभी गुजरातियों को मुफ्त और सर्वोत्तम स्वास्थ्य उपचार प्रदान करेंगे। मोहल्ला क्लीनिक की तरह शहरों और गांवों में भी स्वास्थ्य क्लीनिक खोले जाएंगे। हम सरकारी अस्पतालों में सुधार करेंगे और जरूरत पड़ने पर यहां नए सरकारी अस्पताल भी खोले जाएंगे।'

    Delhi CM Arvind Kejriwal in Gujarat, says- Manish Sisodia should get Bharat Ratna

    इससे पहले आम आदमी पार्टी (AAP) के नेताओं ने दिल्‍ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और दिल्‍ली के डिप्‍टी सीएम मनीष सिसोदिया के गुजरात दौरे के बारे में जानकारी दी। 'आप' के नेताओं ने बताया कि, दोनों 22 अगस्त को अहमदाबाद पहुंचेंगे और दोपहर 3 बजे हिम्मतनगर में टाउन हॉल मीटिंग को संबोधित करेंगे। आज यही हुआ, केजरीवाल ने संबोधन दिया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+