देश में सबसे ज्यादा वोटों से जीतने वाले सांसद को भाजपा ने गुजरात का नया प्रदेशाध्यक्ष बनाया

गांधीनगर। गुजरात में सत्ताधारी दल भाजपा ने नवसारी के सांसद चंद्रकांत (सीआर) पाटिल को नया प्रदेशाध्यक्ष नियुक्त कर दिया है। सीआर पाटिल वही नेता हैं, जो विगत लोकसभा चुनाव में सर्वाधिक मतों से जीते थे। पाटिल को 9,72,739 वोट मिले थे। अपने प्रतिद्वंदी को उन्होंने 6,89,668 वोट के अंतर से हराया था। यह जीत देश में सबसे बड़ी मानी गई।

सबसे अमीर सांसद भाजपा का प्रदेशाध्यक्ष बना

सबसे अमीर सांसद भाजपा का प्रदेशाध्यक्ष बना

सीआर पाटिल गुजरात में भाजपा के सबसे अमीर राजनेता भी हैं। उनकी संपत्ति की बात करें तो गुजरात इलेक्शन वॉच एसोसिएशन ऑफ़ डेमोक्रेटिक रिफ़ॉर्म के विश्लेषण के अनुसार, पाटिल के पास 44.6 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति थी। उनके ऊपर 5.68 करोड़ रुपये का कर्ज भी है। उनके पास कई स्थानों पर जमीन हैं। ऐसे में वह गुजरात में सबसे अधिक संपत्ति वाले सांसद हैं।

पाटिल की जीत ने गुजरात में बनाया था रिकॉर्ड

पाटिल की जीत ने गुजरात में बनाया था रिकॉर्ड

6.9 लाख वोटों से जीते सीआर पाटिल की जीत गुजरात राज्य के इतिहास की सबसे बड़ी जीत मानी जा रही है। राज्य में स्वयं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी पाटिल जितने वोट नहीं ले पाए थे। 2014 के चुनाव में वडोदरा में मोदी 5.7 लाख वोटों से जीते थे। पाटिल को मिले कुल वोटों की संख्या भी राज्य में सबसे ज्यादा रही है।

अभी तक जीतू वाघाणी थे कर्ता-धर्ता

अभी तक जीतू वाघाणी थे कर्ता-धर्ता

पाटिल से पहले तक गुजरात में जीतू वाघाणी भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष थे। जीतू कच्छ जिले से ताल्लुक रखते हैं। उनकी आयु 54 साल है। वह अगस्त 2016 में गुजरात भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष चुने गए थे। उनका तीन साल का कार्यकाल गतवर्ष ही पूरा हो गया था।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+