गुजरात में मिल रहे अब 10 हजार से भी कम मरीज, रिकवरी रेट सुधरा, आंकड़ों ने ऐसे दी राहत
अहमदाबाद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गृहराज्य गुजरात में कोरोना महामारी की तीसरी लहर थम गई है। यहां रोजाना 20 हजार से ज्यादा कोरोना मरीज मिलने लगे थे, लेकिन 15 दिन बाद यह संख्या 10 हजार से नीचे उतर गई। अब यहां सक्रिय मरीज भी 91 हजार रह गए हैं। इसके साथ ही रिकवरी रेट सुधरकर 90% को पार करके फिर 91.18% पर पहुंच गया है।

स्वास्थ्य विभाग की ओर से कहा गया कि, सूबे में अब कोरोना के नए मामलों में तेजी से कमी आ रही है। बीते 24 घंटों में यहां 9395 मामले सामने आए। इससे पहले 15 जनवरी को 9177 मामले मिले थे। कुल कोरोना मामलों की बात करें तो यह आंकड़ा अब तक 11,53,980 पहुंच गया है। इसके अलावा मौत के आंकड़े देखें तो कल 30 लोगों की मौत हुई। सरकार का कहना है कि, सूबे में मरने वालों की संख्या 10,438 है। इसके अलावा सक्रिय मरीजों की संख्या 91,320 बताई जा रही है, जिनमें से 278 मरीज वेंटिलेटर पर हैं।
अच्छी बात यह है कि, अब राज्य में नए मरीज मिलना कम हो गया, लेकिन मौतों ने चिंता बढ़ा दी है, चूंकि पिछले 24 घंटे में 30 लोगों की कोरोना से मौत हो गई। जिनमें से सबसे ज्यादा 9 मौतें अहमदाबाद में हुई। वहीं, तीसरी लहर में सूरत में पहली बार 6 लोगों की मौत हुई है। यहां ठीक एक दिन पहले यानी 29 जनवरी को 5 लोगों ने दम तोड़ा था। नए मरीजों की बात करें तो सूरत में कल 642 मिले।
गुजरात में 15 दिन बाद 10 हजार से कम मामले सामने आए हैं। वहीं, सक्रिय मरीज केवल 91 हजार रह गए हैं। रिकवरी रेट सुधरकर फिर 90% को पार करके 91.18% पर पहुंच गया है। सरकार का कहना है कि, कुल कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा अब तक 11,53,980 हो चुका है। जिनमें से मरने वालों की संख्या 10,438 है। वहीं, फिलहाल 91,320 एक्टिव पेशेंट हैं, जिनमें से 278 मरीज वेंटिलेटर पर हैं।
बताया जा रहा है कि, पिछले 24 घंटे 16,606 मरीजों ने कोरोना को मात दी। अब तक कुल 10 लाख 52 हजार 222 मरीज डिस्चार्ज हो चुके हैं। हालांकि, पिछले 4 दिनों का आंकड़ा देखें तो 20 हजार से ज्यादा मरीज डिस्चार्ज हो रहे थे।












Click it and Unblock the Notifications