गुजरात: कोरोना के 18 मरीजों की पहचान उजागर करेगी सरकार, ताकि उनके सपंर्क में आए लोगों को पता चले

गांधीनगर. दुनियाभर में कोरोना वायरस हर दिन तेजी से फैलता जा रहा है। गुजरात के अंदर 18 लोगों के ब्लड टेस्ट की रिपोर्ट वायरस-पॉजिटिव आई। जिस पर गुजरात के उप मुख्यमंत्री नितिन पटेल का कहना है कि, उन सभी के नाम उजागर किए जाएंगे। पटेल ने कहा कि, कोरोना वायरस से पीड़ित लोगों के नामों की घोषणा आगामी दिनों में करेंगे, ताकि उनके संपर्क में आए लोगों को पता चल सके कि वे उनसे मिले हैं। सरकार, इस मामले में उचित कार्रवाई करेगी।

यहां महज 48 घंटे में सामने आए 14 मरीज

यहां महज 48 घंटे में सामने आए 14 मरीज

बता दें कि, राज्य में पिछले 48 घंटों में ही कोरोना से संक्रमित मरीजों की संख्या 14 हो गई थी। अब यहां कुछ और लोग भी सं​क्रमित पाए गए हैं। हालांकि, हफ्तेभर पहले तक गुजरात में एक भी पॉजिटिव केस सामने नहीं आया था, वहीं अब 18 मरीज पाए जा चुके हैं। शनिवार दोपहर तक प्राप्त जानकारी के अनुसार, राज्य में 13 ऐसे लोगों की पहचान हुई, जिनमें वायरस प्रवेश कर चुका था। वहीं, देश में यह संख्या 300 के करीब हो चुकी है। जिनमें 38 विदेशी नागरिक शामिल हैं। गुजरात की ही बात करें तो यहां सरकारी और निजी दफ्तर सूने दिखाई दे रहे हैं। बाजारों में सन्नाटा पसर गया है।

4 बड़े शहरों में लॉकडाउन के हालत

4 बड़े शहरों में लॉकडाउन के हालत

राज्य सरकार ने 4 बड़े शहरों अहमदाबाद, सूरत, राजकोट और वडोदरा में केवल जरूरी सामानों की बिक्री को ही मंजूरी दी है। बाकी कंपनियां और दुकानें 25 मार्च तक बंद रहेंगे। स्कूल-कॉलेज, सिनेमा और मॉल्स सब बंद हैं। 4 शहरों को लॉकडाउन कर सरकार ने तेजी से सख्ती की है। हालांकि, प्रशासनिक अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि, आमजन की जरूरतें पूरी करने पर जोर रहेगा। दूध, सब्जी, मेडिकल उपकरण और दवाइयों की दुकानें और हॉस्पिटल खुले रहेंगे।

रेलवे ने की यह तैयारी

रेलवे ने की यह तैयारी

पूरे देश की बात करें तो कोरोना के मरीजों की संख्या करीब साढ़े तीन सौ हो चुकी है। इस गंभीरता को देखते हुए रेलवे ने सभी ट्रेनों को 25 मार्च तक बंद करने की तैयारी की है। मीटिंग में तय किया गया कि, देश में पहली बार लगातार 9 दिन तक कोई यात्री ट्रेन नहीं चलेगी। रेलवे के मुताबिक, 22 मार्च आधी रात से 31 मार्च की आधी रात तक सिर्फ मालगाड़ियां ही चलेंगी। ज्ञातव्य है कि, भारतीय रेलवे की 12500 यात्री ट्रेनें चलती हैं, जिसमें हर दिन औसतन 2.3 करोड़ लोग सफर करते हैं। रेलवे 9000 पैसेंजर ट्रेनें और 3500 मेल एक्सप्रेस हर दिन चलाता है। इनमें लंबी दूरी वाली मेल/एक्सप्रेस, इंटरसिटी ट्रेनें, प्रीमियम ट्रेनें और पैसेंजर ट्रेनें शामिल हैं। रेल मंत्रालय ने यह भी घोषणा की है कि रेलवे लोगों की रद्द ट्रेनों में बुकिंग का किराया लौटाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+