गुजरात में एक दिन के भीतर 68 हजार से ज्यादा कोरोना टेस्ट, अब तक 16,20,067 जांचें हुईं

अहमदाबाद। गुजरात में कोरोना वायरस के संक्रमितों का आंकड़ा 83 हजार पार चला गया है। विगत 24 घंटों के दरम्यान यहां 1175 नए मरीज मिले। इसी के साथ कुल कोरोना पॉजिटिव केस बढ़कर 83,262 हो गए। जिनमें से 28 हजार से ज्यादा केस अकेले अहमदाबाद में ही दर्ज हुए हैं। वहीं, सूरत अब कोरोना का सबसे बड़ा हॉटस्पॉट बना हुआ है। इस शहर में रोज अहमदाबाद से भी ज्यादा नए कोरोना मरीज सामने आ रहे हैं। कुल संक्रमितों का आंकड़ा यहां 18 हजार पहुंच गया है।

वायरस से अब तक 2867 मौतें

वायरस से अब तक 2867 मौतें

राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, गुजरात में गुरुवार को बीते 24 घंटे में कोरोना के कारण 16 मरीजों ने दम तोड़ दिया। जबकि, कुल मृतकों की संख्या 2867 हो गई है। बीते रोज राज्य में कोरोना से सूरत में सबसे ज्यादा 7 मौतें हुई। अहमदाबाद में 4 और राजकोट में 2 मरीजों ने दम तोड़ा। इसके अलावा गांधीनगर, मेहसाणा व वडोदरा में एक-एक मरीज की जान गई।

एक दिन में 68 हजार से ज्यादा कोरोना टेस्ट

एक दिन में 68 हजार से ज्यादा कोरोना टेस्ट

गुजरात सरकार का दावा है कि, राज्य में गुरुवार को 68,581 लोगों का कोरोना टेस्ट किया गया। यहां रोज 20 हजार से ज्यादा लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, अब तक 16,20,067 टेस्ट हो चुके हैं।

14 हजार मरीजों का उपचार जारी

14 हजार मरीजों का उपचार जारी

गुजरात में अब सक्रिय मरीजों की संख्या अभी 14 हजार ही बनी हुई है। कुल 14,454 सक्रिय मरीजों में से 86 वेंटिलेटर पर हैं। जबकि 14,368 की हालत स्थिर बताई जा रही है। राज्य में अब तक 65,953 मरीजों को छुट्टी दी जा चुकी है। जिनमें से ज्यादातर अपने घरों को भी लौट चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+